दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक सनकी आशिक को लड़की के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. इस बात से गुस्साए लड़की के भाई ने आरोपी पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वहां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. पुलिस ने लड़की के भाई को हिरासत में ले लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, पांडव नगर इलाके के शशि गार्डन में रहने वाला सूरज एक क्लिनिक में कंपाउंडर का काम करता है. पड़ोस में रहने वाला एक लड़का प्रमोद पिछले कई महीने से उसकी बहन को परेशान कर रहा था. स्कूल जाते समय उसके साथ छेड़खानी करता रहता था. उसकी बहन ने जब आपबीती सुनाई तो उसने प्रमोद को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना.
इससे परेशा होकर सूरज ने अपनी बहन को नानी के घर भेज दिया. इससे गुस्साए प्रमोद ने सूरज को बुरा भला बोलना शुरू कर दिया. बस फिर क्या था सूरज ने चाकू से प्रमोद पर कर दिया. इस में प्रमोद गंभीर चोट लग गई. उसे नाजुक हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज हो रहा है.