scorecardresearch
 

क्‍या हैं टीम अन्‍ना के हलफनामे की शर्तें...

अन्‍ना हजारे की टीम ने दिल्‍ली पुलिस को एक हलफनामा सौंपा है, जिसमें अनशन के दौरान कुछ सामान्‍य शर्तों का पालन किए जाने की बातें लिखी हैं.

Advertisement
X
अन्‍ना हजारे
अन्‍ना हजारे

अन्‍ना हजारे की टीम ने दिल्‍ली पुलिस को एक हलफनामा सौंपा है, जिसमें अनशन के दौरान कुछ सामान्‍य शर्तों का पालन किए जाने की बातें लिखी हैं.

आंदोलन से जुड़े अपने अनुभव, खबरें, फोटो हमें

पर भेजें. हम उसे आजतक की वेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे.

दिल्‍ली पुलिस ने टीम अन्‍ना से जो लिखित हलफनामा लिया है, उसमें इस बात का जिक्र है कि अनशन के दौरान यातायात किसी तरह बाधित न हो. अनशनकारियों की 3 बार मेडिकल जांच होनी चाहिए.

हलफनामे में कहा गया है कि रामलीला मैदान में क्षमता से ज्‍यादा लोग न आएं. साथ ही कहा गया है कि पुलिस के साथ अन्‍ना की टीम के 3 लोग बराबर संपर्क में रहेंगे. टीम अन्‍ना की ओर से यह जिम्‍मेदारी मनीष सिसौदिया, स्‍वाति और नीरज को सौंपी गई है. साथ ही अनशन में आए लोग पार्क और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे.

Advertisement
Advertisement