scorecardresearch
 

'हत्या के बाद श्रद्धा का हाथ सबसे पहले काटा...', आफताब के नए खुलासे, फ्लैट में मिले कई हथियार

Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट हो चुका है. इससे पहले उसने पॉलीग्राफ टेस्ट का सामना किया था. अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि पुलिस को वह हथियार मिल गया है, जिससे श्रद्धा के टुकड़े किए गए थे.

Advertisement
X
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने पुलिस को दी अहम जानकारी (फाइल फोटो)
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने पुलिस को दी अहम जानकारी (फाइल फोटो)

श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है. पुलिस को वह हथियार मिल गया है, जिससे आफताब ने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे. सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि आफताब ने चाइनीज चापड़ से श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े किए थे.

सूत्रों के मुताबिक आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद सबसे पहले श्रद्धा की हाथ के टुकड़े किए थे. नार्को टेस्ट में उसने बताया कि उसने जिस छोटी आरी से श्रद्धा की बॉडी काटी थी, उसे कहां फेंका था, पुलिस अब उस लोकेशन पर उस हथियार की तलाश कर रही है.

कहां से खरीदे हथियार, पुलिस लगा रही पता

पुलिस ने अफताब के फ्लैट से कई धारदार हथियार बरामद करने का दावा किया है. यह भी कहा जा रहा है कि उन्हीं हथियारों से श्रद्धा की बॉडी के टुकड़े किए गए थे. अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश का रही है कि आफताब ने यह चापड़ कहां से खरीदा था.

श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस ठोस सबूतों को खोजने की कर रही तलाश

इसके अलावा पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि यह हथियार 18 मई के पहले तो नहीं खरीदे गए थे. अगर यह साबित होता है कि हथियार हत्या के पहले खरीदे गए थे तो यह भी साबित हो जाएगा कि आफताब ने साजिश के तहत हत्या की. हालांकि अlफताब लगातार यही बात कह रहा है कि उसने गुस्से में श्रद्धा का कत्ल किया.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा की हत्या के कई महीनों बाद तक अlफताब ने श्रद्धा का मोबाइल फोन अपने पास ही रखा था. मुंबई पुलिस ने जब उसे पूछताछ के लिए बुलाया था, उस वक्त भी श्रद्धा का मोबाइल फोन उसके पास था, बाद में वो फोन उसने मुंबई में समंदर में फेंक दिया था.

जेल में अकेले शतरंज खेलता रहता है आफताब

श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में आफताब  कई बार पुलिस की घंटों चलने वाली पूछताछ का सामना कर चुका है. उसका पॉलीग्राफ फिर नार्को टेस्ट हुआ... हर बार उसने बहुत शातिर तरीके से सधे हुए जवाब दिए. पुलिस अब तक की जांच में उससे कुछ भी नया पता नहीं लगा पाई है. पूछताछ के दौरान वह हर समय शांत दिखा. उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई.

अब उसके शौक से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है. पता चला है कि उसे शतरंज का खेल बहुत पसंद है. तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक बैरक नंबर-4 में बंद आफताब टाइम पास करने के लिए घंटों शतरंज खेलता रहता है. वह अपने बैरक में अकेले ही शतरंज की बिसात बिछाता है.

आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कई दिनों तक फ्रिज में रखे थे

नार्को टेस्ट में भी हत्या की बात कबूल की

नार्को टेस्ट में आफताब ने हत्या की बात कबूली है. नार्को टेस्ट के दौरान आफताब से जब पूछा गया कि श्रद्धा का फोन कहां है तो आफताब ने जवाब दिया कि श्रद्धा का फोन उसने कहीं फेंक दिया था. आफताब ने यह माना है कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या की थी. वहीं पुलिस अबतक इसमें साजिश वाला एंगल तलाश रही है.

Advertisement

नार्को टेस्ट में आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने के लिए आरी के इस्तेमाल की बात को कुबूल की है. आफताब से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या कोई और भी इस हत्याकांड में शामिल है तो उसने कहा कि इस हत्याकांड कांड को उसने अकेले ही अंजाम दिया है. आफताब ने नार्को टेस्ट में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को जंगल मे ठिकाने लगाने की बात कबूल की है.

पुलिस के सामने भले ही आफताब अपने गुनाह कबूल कर रहा है. लेकिन इतना काफी नहीं है. पुलिस के पास अबतक कोई ठोस सबूत नहीं है. दरअसल, नार्को टेस्ट की बात अदालत में सीधे नहीं मान ली जाती. आफताब ने जो बोला है वो बस एक कड़ी है, जिससे पुलिस को अब सबूतों के साथ कनेक्ट करना है.


 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement