scorecardresearch
 

अमरोहा: उम्र में बड़ी दिखती थी पत्नी, साली से शादी करने के लिए खेला खूनी खेल

हत्या का खुलासा करते हुए अमरोहा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के अपनी साली के साथ अवैध संबंध थे और वो उससे शादी करना चाहता था. पत्नी इस रिश्ते में रोड़ा बन रही थी.

Advertisement
X
पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अवैध संबंध के चक्कर में हुई महिला की हत्या
  • आरोपी अपनी साली से करना चाहता था शादी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुई महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया. इस हत्या के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है. आरोपी से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. दो दिन पहले महिला का शव उसके घर से नग्न अवस्था में पड़ा मिला था. 

बताया जा रहा है कि आरोपी का अपनी साली के साथ अवैध संबंध था. जिसकी वजह से उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. साथ ही आरोपी ने खुद को बचाने के लिए लाश को नग्न अवस्था में घर पर छोड़ दिया था. पुलिस को गुमराह करने के लिए रेप के साथ  हत्या की बता कही थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू तो कुछ चौंकाने वाली बात सामने आई जिससे पता चल रहा था कि इस हत्या को अंजाम पति ने ही दिया है. 

पुलिस ने आरोपी को हिरास्त में लेकर सख्ती से पूछताछ की. जिससे वो टूट गया और मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में ही हत्या की वजह और हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों को बरामद करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. एसपी के मुताबिक धीरसिंह अपनी साली से शादी करना चाहता था. ऊषा उम्र में उससे बड़ी दिखती थी. दस मार्च को धीरसिंह अपनी पत्नी ऊषा को बिना बताए साली से मिलने ससुराल चला गया था. इस बात को लेकर घर लौटने के बाद धीरसिंह और उसकी पत्नी ऊषा के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद धीरसिंह ने पत्नी ऊषा की हत्या कर दी. एसपी के मुताबिक आरोपी धीरसिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. 

Advertisement


   

Advertisement
Advertisement