scorecardresearch
 

राजस्थान: अवैध संबंध के शक में महिला को अर्धनग्न कर पीटा, वीडियो वायरल

जोधपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां पर एक महिला को अर्धनग्न कर जमकर पीटा गया. पीड़ित महिला दिहाड़ी मजदूरी करके अपने घर लौट रही थी. तभी रास्ते में ठेकेदार मोहन गमेती की पत्नी कैलाशी और एक अन्य महिला ने उसे रोका और झाड़ियों में ले गई. बाद में दोनों महिलाओं ने मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए.  

Advertisement
X
महिला को अर्धनग्न कर पीटा, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
महिला को अर्धनग्न कर पीटा, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
स्टोरी हाइलाइट्स
  • अवैध संबंध के शक में महिला की पिटाई
  • पिटाई के दौरान महिला के कपड़े फाड़े

राजस्थान के उदयपुर से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर अवैध संबंधों के शक में एक महिला की जमकर पिटाई की गई. महिला के कपड़े फाड़े गए और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़िता ने जिला पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है और उसके साथ मारपीट करने वाली महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

बताया जा रहा है कि डबोक क्षेत्र के राणावतों का गुंड़ा गांव में एक महिला दिहाड़ी मजदूरी करके अपने घर लौट रही थी. तभी रास्ते में ठेकेदार मोहन गमेती की पत्नी कैलाशी और एक अन्य महिला ने उसे रोका और झाड़ियों में ले गई. बाद में दोनों महिलाओं ने मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए.  यही नहीं आरोपी महिलाओं ने ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. 

पति के साथ अवैध संबंधों  के शक में महिला की लाठियों से पिटाई

वीडियो में एक आरोपी महिला पीड़िता से अपने पति के साथ नाजायज संबंध होने की बात कहते हुए गालियां भी दे रही है. मारपीट के दौरान पीड़िता रहम की भीख मांगती रहती लेकिन दोनों महिलाओं को तरस नहीं आया और दोनों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की.

Advertisement

पीड़िता ने एसपी को बताया कि मारपीट करने वाली महिलाओं से वह रहम की भीख मांगती रही लेकिन महिलाओं ने मारपीट जारी रखी. फिलहाल पुलिस ने परिवाद लेकर जांच शुरू कर दी है. इधर इस मामले में एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि जल्द ही आरोपी महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.  

(इनपुट- धीरज रावल)

 

Advertisement
Advertisement