scorecardresearch
 

नाक और जीभ काटी, 62 साल की दादी को तड़पाकर मार डाला... रेप की आशंका के बीच पुलिस ने संदिग्ध को दबोचा

MP के राजगढ़ जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है. यहां 62 वर्षीय वृद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसमें हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं. पुलिस ने इस मामले में मृतका के ही एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है.

Advertisement
X
राजगढ़ में 62 वर्षीय दादी की बेरहमी से हत्या.(Photo:ITG)
राजगढ़ में 62 वर्षीय दादी की बेरहमी से हत्या.(Photo:ITG)

राजगढ़ जिले  में एक 62 वर्षीय वृद्धा की धारदार हथियार से नाक और जीभ काटकर जघन्य हत्या का मामला सामने आया है. वारदात इतनी क्रूर थी कि मौके पर पहुंची पुलिस भी दंग रह गई. मृतका का शव उनके ही गेहूं के खेत में खून से लथपथ हालत में मिला.

भोजपुर थाना इलाके का यह मामला है. बुजुर्ग महिला पिछले 30 वर्षों से अपने पति के साथ गांव से एक किमी दूर खेत में बनी झोपड़ी में रह रही थी. दो साल पहले पति के निधन के बाद वह अपने बेटे और बहू के साथ रहने लगी. 

मंगलवार की रात जब यह घटना हुई, महिला का बेटा खेत में सिंचाई करने गया था और बहू मजदूरी के लिए राजस्थान गई हुई थी. बुधवार सुबह जब बेटा सिंचाई कर लौटा और मां झोपड़ी में नहीं मिली, तो तलाश शुरू की गई. कुछ ही दूरी पर गेहूं के खेत में वृद्धा गंभीर घायल और लहूलुहान अवस्था में मिली. अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई.

रेप की आशंका और पुलिस की कार्रवाई
घटनास्थल के पास मिले कुछ चीजों से महिला के साथ रेप किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement

भोजपुर टीआई संगीता शर्मा ने बताया, "महिला के साथ हैवानियत हुई है. हमने साक्ष्य जुटाए हैं और मृतका के कुटुंब के पोते को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए दो डॉक्टरों की टीम ने पीएम किया है. शीघ्र ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा."

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतका के तीन बेटे और एक बेटी हैं. बेटे ने अपनी मां के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए इसे सोची-समझी हत्या बताया है. पुलिस फिलहाल पकड़े गए संदेही से हत्या के पीछे के कारणों और इस क्रूरता की वजह तलाश रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement