
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू पुलिस हिरासत से फरार हो गया. तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. इसी क्रम में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने टीनू की गर्लफ्रेंड को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. प्रेमिका को उस समय हिरासत में लिया गया जब वो भारत से मालदीव भागने की फिराक में थी. पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने युवती के पकड़े जाने की जानकारी शेयर की है.
पंजाब पुलिस का दावा है कि पकड़ी गई युवती ने ही गैंगस्टर टीनू को भागने में मदद की थी. साथ ही पुलिस ने का कहना है कि आरोपी पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने यह नहीं कहा है कि टीनू भारत में है या किसी दूसरे देश में हैं.
Major breakthrough in Deepak Tinu custody escape, arrested woman accomplice of Tinu from in an intelligence-based ops. She was with criminal when he escaped & was on way to when nabbed. Further to nab Tinu underway
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice)

गौरतलब है कि एक अक्टूबर को गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू चौथी बार पुलिस हिरासत से फरार हो गया था. टीनू लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा था और पुलिस उससे सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लेकर जा रही थी. गैंगस्टर दीपक कपूरथला जेल में बंद चल रहा था. आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर था.
मूसेवाला मर्डर केस की प्लानिंग में आखिरी कॉन्फ्रेंस कॉल लॉरेंस और टीनू के बीच 27 मई को हुई थी और 29 मई को सिद्धू मूसेवाला का मर्डर हुआ था.

गैंगस्टर दीपक पर 34 से ज्यादा
केस दीपक के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में करीब 34 से ज्यादा केस दर्ज हैं. इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और जबरन वसूली के आरोप हैं. यह भी हैरान कर देने वाली बात है कि टीनू पहले भी पुलिस को चार बार चकमा दे चुका है.
हरियाणा का रहने वाला है दीपक
दीपक टीनू हिसार के नारनौंद का रहने वाला है और कई बार पुलिस की नींद उड़ाने के लिए चर्चित है. उसने सबसे पहले नई दिल्ली में गोलीबारी के दौरान मोहाली पुलिस को नींद उड़ाई थी. फिर हरियाणा के एक गांव में, बाद में पंचकूला में और अब मानसा में पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दीपक अक्सर हत्या के वीडियो दिखाकर लोगों में दहशत फैलाता है.