scorecardresearch
 

कर्नाटक में प्री-वेडिंग शूट के दौरान फोटोग्राफरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, ये है मामला

कर्नाटक के हासन जिले में प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान विवाद हिंसक हो गया, जिसमें 4–5 फोटोग्राफर घायल हुए. एफआईआर दर्ज न होने के आरोप पर सैकड़ों फोटोग्राफरों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया, जहां स्थानीय लोगों से झड़प भी हुई. फोटोग्राफरों ने बिना उकसावे हमले और उपकरण तोड़ने का आरोप लगाया, जबकि स्थानीय लोगों ने मंदिर की पवित्रता और पर्यावरण को नुकसान की बात कही. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
घटना में 4 से 5 फोटोग्राफर घायल हो गए. (Photo: Screengrab)
घटना में 4 से 5 फोटोग्राफर घायल हो गए. (Photo: Screengrab)

कर्नाटक के हासन जिले में एक प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान हुआ विवाद बड़ा बवाल बन गया. सकलेशपुर तालुक के मरगुंडा गांव स्थित बेट्टाडा भैरवेश्वर मंदिर परिसर में फोटोशूट के दौरान कथित हमले से तनाव फैल गया और मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया. इस घटना में 4 से 5 फोटोग्राफर घायल हो गए, जिन्हें तालुक अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, फोटोग्राफरों का आरोप है कि उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई. इसी के विरोध में सैकड़ों फोटोग्राफर सकलेशपुर ग्रामीण पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया.

प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब फोटोग्राफरों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जो धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. हालात को काबू में करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

फोटोग्राफरों का कहना है कि उन पर बिना किसी उकसावे के हमला किया गया और उनके कैमरे व मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए. हासन जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर की पवित्रता से समझौता किया जा रहा है. उनका आरोप है कि पर्यटन गतिविधियों और प्री-वेडिंग शूट्स के कारण पर्यावरण को नुकसान हो रहा है और ड्रेस कोड का भी उल्लंघन किया जा रहा है. उन्होंने प्रशासन से मंदिर परिसर की गरिमा बनाए रखने की मांग की है. दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement