scorecardresearch
 

डेटिंग ऐप से दोस्ती, फिर प्यार... लड़की ने 6 पेज के सुसाइड नोट में बॉयफ्रेंड फजल खान पर लगाए ये आरोप

मुंबई में दंत चिकित्सा की 24 वर्षीय परास्नातक छात्रा स्तुति सोनावणे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उसके कमरे से छह पन्नों का एक पत्र मिला, जिसमें उसने अपने प्रेमी फजल मोहम्मद खान पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को लोअर परेल इलाके से गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और करीब एक साल से उनके बीच संबंध थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
(Photo: Representational )
(Photo: Representational )

मुंबई में डेंटिस्ट की पढ़ाई कर रही 24 साल की छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने छह पन्नों का एक पत्र छोड़ा, जिसमें अपने प्रेमी पर मानसिक परेशान करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक छात्रा स्तुति सोनावणे का शव सोमवार को मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में उसके घर में फंदे से लटका मिला. सुबह करीब 11 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ. काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवार ने दरवाजा तोड़ा. अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिस को कमरे से छह पन्नों का एक पत्र मिला है. इसमें छात्रा ने अपने प्रेमी फजल मोहम्मद खान का नाम लिखते हुए उस पर लगातार मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है.

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को मुंबई के लोअर परेल इलाके से पकड़ा गया.

Advertisement

जांच में सामने आया है कि दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और पिछले करीब एक साल से दोनों रिश्ते में थे. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement