scorecardresearch
 

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा,पुलिस से बोला...पत्नी को मारकर आ रहा हूं, लाश घर में है

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद पति ने तार से गला घोंटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की.

Advertisement
X
(प्रतीकात्मक फोटो)
(प्रतीकात्मक फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पत्नी की गला घोंटकर की हत्या
  • थाने में पहुंचकर किया सरेंडर
  • अवैध संबंध के चलते किया मर्डर

महाराष्ट्र के भिवंडी से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इस कांड के बाद हत्याराेपी पति थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. थाने पहुंचकर आरोपी ने पुलिस से कहा कि वो पत्नी का गला घोंटकर आ रहा है. उसकी लाश घर पर पड़ी है. तुरंत ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. 

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले का रहने वाला मोहम्मद मुस्ताक भिवंडी के कालहेर इलाके में पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता था. उसकी शादी 15 साल पहले आबिदा खातून नाम की महिला से हुई थी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध थे. उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था. जिसके कमरे में पड़े तार से उसने पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.  

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी सीधे नरपोली पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस के सामने पूरी कहानी बताकर सरेंडर कर दिया. आरोपी के कुल पांच बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़के और दो लड़कियां हैं. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. 

पुलिस का कहना है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर किया. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को महिला का शव सौंप दिया जाएगा. 

Advertisement

(रिपोर्ट- विक्रांत)

ये भी पढ़ें


 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement