scorecardresearch
 

कोलकाता में दोस्त ने युवती पर किया बेरहमी से हमला, मारपीट कर चलती कार से फेंका

कोलकाता में चलती कार के अंदर 20 साल की युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता के आरोप पर 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया. ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को रोककर आरोपी को पकड़ा.

Advertisement
X
कोलकाता पुलिस ने 18 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. (Photo: ITG)
कोलकाता पुलिस ने 18 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. (Photo: ITG)

कोलकाता के बेहाला इलाके में चलती कार के अंदर एक युवती के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने 18 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(2), 115(2), 351(2) और 79 के तहत केस दर्ज किया गया है. 

ये घटना शनिवार शाम 5.30 बजे की बताई जा रही है. पीड़िता की उम्र 20 साल है. वो अपने दोस्त अर्नब शॉ के साथ डायमंड हार्बर रोड से गुजर रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि झगड़े के बाद अर्नब शॉ ने उसे उसकी मर्जी के खिलाफ कार के अंदर बंद कर लिया. 

इसके बाद उसने लात-घूंसों से मारपीट की, गाली-गलौज की और धमकी दी. युवती का कहना है कि आखिर में बेहाला चौरास्ता क्रॉसिंग पर उसे कार से बाहर धकेल दिया गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई. डी.एच. रोड और बनमाली नस्कर रोड के क्रॉसिंग पर गाड़ी संख्या WB-38AE-3500 को रोका गया. 

कार सवार लोगों को पकड़कर बेहाला पुलिस के हवाले कर दिया गया. उनकी कार भी जब्त कर ली गई. पीड़िता के पिता ने औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अर्नब शॉ शेरपुर का रहने वाला है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. जिस कार में घटना हुई, वो किराए की थी और उसे भी जब्त कर लिया गया है.

Advertisement

आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे कंडीशनल बेल दे दी गई. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement