scorecardresearch
 

केरल के मंत्री केबी गणेश कुमार पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, पत्नी बोली- आपत्तिजनक हालत में देखा

केरल के मंत्री और अभिनेता केबी गणेश कुमार पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और पत्नी से मारपीट के आरोप लगे हैं. KSU नेता यदु कृष्णन ने फेसबुक पोस्ट में मामला उठाया, जबकि मंत्री की पत्नी बिंदु ने भी सबूत रिकॉर्ड करने का दावा किया है. पढ़ें इस केस की पूरी कहानी.

Advertisement
X
मंत्री की पत्नी बिन्दु गणेश कुमार ने संगीन आरोप लगाए हैं (फोटो-ITG)
मंत्री की पत्नी बिन्दु गणेश कुमार ने संगीन आरोप लगाए हैं (फोटो-ITG)

केरल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राज्य के मंत्री और अभिनेता केबी गणेश कुमार पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और पत्नी के साथ दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप सामने आए. यह विवाद अचानक तब सामने आया जब कांग्रेस की छात्र इकाई केरल छात्र संघ (KSU) के राज्य उपाध्यक्ष यदु कृष्णन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में मंत्री के निजी जीवन से जुड़े कई आरोप लगाए गए. मामला सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इसकी चर्चा तेज हो गई. आरोपों में मंत्री के कथित संबंधों के साथ-साथ उनकी पत्नी के साथ हुई बदसलूकी का भी जिक्र किया गया है.

फेसबुक पोस्ट में लगाए गंभीर आरोप
KSU के राज्य उपाध्यक्ष यदु कृष्णन ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि मंत्री केबी गणेश कुमार के खिलाफ यह मामला उनके निजी जीवन से जुड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री की पत्नी को उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में जानकारी मिली थी. इस बात को लेकर घर में विवाद की स्थिति भी पैदा हुई. पोस्ट में यह भी कहा गया कि मंत्री की पत्नी ने इस पूरे मामले के कुछ सबूत भी रिकॉर्ड किए हैं. यदु कृष्णन के इस पोस्ट के सामने आने के बाद मामला तेजी से फैल गया और राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया.

पत्नी बिंदु का दावा- आपत्तिजनक हालत में देखा
इस विवाद के बीच मंत्री की पत्नी बिन्दु गणेश कुमार का बयान भी सामने आया. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पति को एक आपत्तिजनक स्थिति में देखा था. बिंदु का कहना है कि उन्हें जब इस बारे में शक हुआ तो उन्होंने उस स्थिति के कुछ सबूत अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए. उनके मुताबिक यह सबूत उनके दावों को साबित कर सकते हैं. पत्नी के इस बयान के सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया और मामला मीडिया में चर्चा का केंद्र बन गया.

Advertisement

फोन छीनने की कोशिश, मारपीट का आरोप
बिंदु ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने मोबाइल फोन में सबूत रिकॉर्ड किए तो मंत्री के ड्राइवर ने उनका फोन छीनने की कोशिश की. उनका कहना है कि इसी दौरान उनके साथ हाथापाई भी हुई. आरोप है कि मंत्री के ड्राइवर ने उन्हें पकड़कर मोबाइल छीनने की कोशिश की ताकि रिकॉर्ड किए गए वीडियो या फोटो सामने न आ सकें. इस घटना को लेकर उन्होंने गंभीर आपत्ति जताई है. उनके मुताबिक यह घटना बेहद तनावपूर्ण थी और इससे वह काफी परेशान हो गईं.

कार्रवाई पर उठे सवाल
KSU नेता यदु कृष्णन की पोस्ट के अनुसार, इस घटना के बाद मंत्री की पत्नी ने पुलिस की टोल-फ्री इमरजेंसी सेवा केरला पुलिस के नंबर 112 पर कॉल किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है. इसी बात को लेकर यदु कृष्णन ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि यदि शिकायत दर्ज हुई थी तो पुलिस को इस मामले में जांच करनी चाहिए थी.

'अगर आरोप झूठे हैं तो कार्रवाई करें'
यदु कृष्णन ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि अगर उनके लगाए गए आरोप गलत हैं तो मंत्री उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने जो भी लिखा है वह उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा है. उनका कहना है कि यह मामला केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति की जवाबदेही से भी जुड़ा हुआ है. इसलिए इस मामले में पारदर्शिता जरूरी है.

Advertisement

मंत्री ने कहा- चुनाव आते ही उठते हैं ऐसे मुद्दे
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री केबी गणेश कुमार ने कहा कि किसी व्यक्ति के निजी जीवन का राजनीति से क्या संबंध है. उनका कहना है कि चुनाव नजदीक आते ही इस तरह के आरोप सामने आने लगते हैं. उन्होंने कहा कि विरोधी उनके कामकाज या ईमानदारी पर सवाल नहीं उठा सकते, इसलिए निजी मामलों को मुद्दा बनाया जा रहा है. मंत्री ने यह भी कहा कि प्यार कोई असामान्य चीज नहीं है और जिंदगी में कई तरह के रिश्ते होते हैं. उन्होंने आरोपों को चुनावी साजिश बताते हुए खारिज कर दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement