scorecardresearch
 

हैदराबाद में यूट्यूबर की मौत, फ्लैट में मिला शव, मां को भेजा आखिरी मैसेज

हैदराबाद में 21 साल की यूट्यूबर बोनू कोमाली अपने फ्लैट में मृत पाई गईं. मां को सुबह भेजे गए एक इमोशनल मैसेज के बाद मामला सामने आया. दरवाजा अंदर से बंद मिला. पुलिस ने संदिग्ध मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
हैदराबाद के मणिकोंडा में 21 साल की बोनू कोमाली अपने फ्लैट में मृत पाई गई हैं. (Photo: ITG)
हैदराबाद के मणिकोंडा में 21 साल की बोनू कोमाली अपने फ्लैट में मृत पाई गई हैं. (Photo: ITG)

हैदराबाद के मणिकोंडा में 21 साल की यूट्यूबर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतक का नाम बोनू कोमाली, जिनका शव किराए के अपार्टमेंट से बरामद किया गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में संदिग्ध मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

रायदुर्गम थाना प्रभारी के मुताबिक, इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बोनू कोमाली की मां, जो कुवैत में काम करती हैं, को सुबह-सुबह एक टेक्स्ट मैसेज मिला. उस मैसेज में कोमाली ने अपनी मां के लिए प्यार और चिंता जताई थी. इसके बाद मां ने उनको कई बार कॉल किया, लेकिन बेटी की तरफ से जब कोई जवाब नहीं मिला तो उनको चिंता हुई.

उन्होंने हैदराबाद में अपने परिचितों को जानकारी दी. वे लोग जब मणिकोंडा स्थित फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची. दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर कोमाली का शव मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल भेज दिया. संदिग्ध मौत का केस दर्ज किया गया है.

बोनू कोमाली मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली थीं. वह हैदराबाद में साइंस ग्रेजुएशन कर रही थीं. पढ़ाई के साथ-साथ यूट्यूब पर भी सक्रिय थीं. लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट पोस्ट करती थीं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी मौजूदगी बताई जा रही है. शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि पिछले कुछ महीनों से वो भावनात्मक तनाव से गुजर रही थीं. 

Advertisement

हालांकि, पुलिस ने कहा है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि की जाएगी. जांच के तहत पुलिस उनके मोबाइल फोन का डेटा, कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधि खंगाल रही है. दोस्तों और जान-पहचान वालों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझा जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement