scorecardresearch
 

पत्नी-बच्चे मायके गए तो भाई के घर जाकर सो गया पति, पीछे से चोरों ने किया घर पर हाथ साफ

ये घटना फतेहाबाद के रतिया शहर के वार्ड नंबर 2 की है. मकान मालिक के बच्चे और पत्नी मायके गए थे तो वह भाई के घर जाकर सो गया. पीछे से चोरों ने घर में रखा सारा माल साफ कर दिया.

Advertisement
X
चोर ले गए 35 तोला सोना-चांदी, लेपटॉप और डेढ़ लाख का नकद.
चोर ले गए 35 तोला सोना-चांदी, लेपटॉप और डेढ़ लाख का नकद.
स्टोरी हाइलाइट्स
  • चोर ले गए 35 तोला सोना-चांदी, डेढ़ लाख नकद
  • फतेहाबाद के रतिया शहर की घटना
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

हरियाणा में फतेहाबाद के सेंध लगाकर चोरों ने एक घर से 40 तोले का सोना-चांदी और 2 लाख के नकद साफ कर दिए. दरअसल, मकान मालिक के बच्चे और पत्नी मायके गए थे तो वह भाई के घर जाकर सो गया. तब तक पीछे से चोरों ने घर में रखा सारा माल साफ कर दिया.

दरअसल, ये घटना फतेहाबाद के रतिया शहर के वार्ड नंबर 2 की है. पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने पूरे घर की बारीकी से छानबीन की. मकान मालिक प्रवीण कुमार का कहना है कि बच्चे और पत्नि मायके गए हुए थे और मैं अपने भाई के घर सोया हुआ था. सुबह जब अपने घर पर पहुंचा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था.

देखें- आजतक LIVE TV

मकान मालिक प्रवीण कुमार ने बताया कि घर से 20 तोला सोना, 15 तोला चांदी और डेढ़ लाख नगद सहित लैपटॉप और अन्य सामान पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इस मामले को लेकर डीएसपी सुभाषचंद्र का कहना है कि मकान मालिक प्रवीण कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. घर से सोना, चांदी और डेढ़ लाख रुपये की नगद राशि गायब है. पुलिस की कई टीमें पूरी घटना की जांच कर रही हैं.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि ये घटना 27 दिसंबर की रात को अंजाम दी गई. फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement