scorecardresearch
 

इंस्टाग्राम पर लाइव देख रहे थे कई लोग... दाहोद के जंगल में कपल ने दे दी जान

गुजरात के दाहोद में एक युवक और 16 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या कर ली. दोनों के रिश्ते को परिवार की मंजूरी नहीं मिली थी. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढे़ं पूरी कहानी.

Advertisement
X
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

गुजरात के दाहोद जिले में एक युवक और 16 साल की लड़की की आत्महत्या का मामला सामने आया है. दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था और उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए अपनी जान दे दी. यह घटना सिंगवद तालुका के हरिपुर गांव के जंगल वाले इलाके में हुई. घटना के दौरान करीब 50 लोग इंस्टाग्राम लाइव देख रहे थे, जिन्होंने यह पूरी घटना देखी.

पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय युवक और 16 साल की लड़की के बीच प्रेम संबंध थे. बताया गया कि कुछ दिन पहले युवक लड़की को अपने माता-पिता से मिलाने के लिए ले गया था और दोनों की शादी के लिए उनसे इजाजत मांगी थी.

पुलिस के अनुसार, युवक के माता-पिता ने शादी की अनुमति नहीं दी. बताया जा रहा है कि दोनों एक ही समुदाय और एक ही सरनेम से ताल्लुक रखते थे, जिसकी वजह से परिवार ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया.

पुलिस के अनुसार, परिवार के इनकार से दोनों परेशान थे. इसके बाद उन दोनों ने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया. रविवार सुबह करीब 10 बजे दोनों लिमखेड़ा तालुका स्थित अपने इलाके से सिंगवद तालुका के हरिपुर गांव के जंगल में पहुंचे. वहां युवक ने अपना इंस्टाग्राम लाइव शुरू किया और एक पेड़ की शाखा पर लंबा सा कपड़ा बांधा. इसके बाद दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी.

Advertisement

घटना के दौरान दोनों की इंस्टाग्राम लाइव स्ट्रीमिंग चल रही थी. जिसे कई लोग उस लाइव को देख रहे थे और उन्होंने दोनों को इस हालत में देखा और इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों के शव नीचे उतारे और आगे की कार्रवाई शुरू की. इस घटना के बाद से दोनों परिवारों में भी शोक का माहौल है.

लोकल पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि परिवार के इनकार के अलावा आत्महत्या के पीछे कोई अन्य वजह भी थी या नहीं. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement