scorecardresearch
 

चंडीगढ़: बस स्टैंड के सामने पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद 3 दबोचे

चंडीगढ़ में पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर गोली चलाई गई, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण जवान बच गया. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Advertisement
X
डीगढ़ के व्यस्त बस स्टैंड के बाहर यह मुठभेड़ हुई. (Photo-ITG)
डीगढ़ के व्यस्त बस स्टैंड के बाहर यह मुठभेड़ हुई. (Photo-ITG)

चंडीगढ़ के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक सेक्टर 43 बस स्टैंड के ठीक सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल और कथित गैंगस्टरों के बीच सीधी मुठभेड़ (Encounter) हो गई. गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाकर बैठी पुलिस टीम पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

 हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों कथित गैंगस्टरों को जिंदा दबोच लिया. तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: न्यू चंडीगढ़ में बदमाशों का आतंक, बच्चे को टहलाने निकली महिला से लूटी चेन- VIDEO

जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की. इस दौरान एक गोली सीधे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को जाकर लगी. गनीमत यह रही कि पुलिसकर्मी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिसने गोली को रोक लिया और जांबाज जवान की जान बाल-बाल बच गई.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement