scorecardresearch
 

टाइगर श्रॉफ के बाद आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर करोड़ों की डिमांड

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है. ऑडियो में करोड़ों रुपये की मांग की गई. पुलिस आवाज और आरोपी की पहचान की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
X
इस मामले में पुलिस की जांच जारी है (फोटो-ITG)
इस मामले में पुलिस की जांच जारी है (फोटो-ITG)

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को धमकी मिलने के मामले सामने आ रहे हैं. अब अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने की जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, इस ऑडियो क्लिप में एक शख्स ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है. उसने अभिनेता से करोड़ों रुपये की मांग भी की है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

सूत्रों के मुताबिक, आयुष्मान खुराना को भेजे गए ऑडियो मैसेज में धमकी देने वाले शख्स ने अपनी पहचान लॉरेंस गैंग से जुड़े व्यक्ति के तौर पर बताई है. ऑडियो में करोड़ों रुपये की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है. हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी देने वाला शख्स वास्तव में लॉरेंस गैंग से जुड़ा है या नहीं. पुलिस इस ऑडियो मैसेज की सत्यता और इसके पीछे मौजूद व्यक्ति की पहचान का पता लगाने में जुटी है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऑडियो में शख्स ने अपनी जो पहचान बताई है, उसकी जांच की जा रही है. इसके लिए धमकी भरे ऑडियो में मौजूद आवाज का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज उस नाम के आरोपी की आवाज से किया जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऑडियो भेजने वाला व्यक्ति वही है या किसी ने किसी दूसरे गैंग के नाम का इस्तेमाल कर धमकी दी है. जांच के बाद ही इस मामले में स्थिति साफ हो सकेगी.

Advertisement

इससे कुछ दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने का मामला सामने आया था. उस ऑडियो में धमकी देने वाले शख्स ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था. हालांकि, शुरुआती जांच में इस ऑडियो के फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस इस मामले को भी गंभीरता से लेते हुए धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

दरअसल, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड से जुड़े लोगों को धमकी मिलने और उनकी रेकी किए जाने की सूचनाओं को लेकर जांच एजेंसियां सतर्क हैं. अब आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को मिले कथित धमकी भरे ऑडियो मैसेज की जांच भी इसी सिलसिले में अहम हो गई है. पुलिस उन लोगों या गिरोह की पहचान करने में जुटी है, जो गैंगस्टर के नाम का इस्तेमाल कर फिल्मी हस्तियों को धमका रहे हैं और लोगों के बीच दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement