scorecardresearch
 
कर रहा था वीडियो चैटिंग, मोबाइल कैमरे में कैद हो गई उसकी हत्या की वारदात

शिकागो में एक सोशल नेटवर्क पर वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान एक एक व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या कर दी गई. हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसको गोली मारने वाले लोग कौन थे.

Advertisement
X
मृतक पर गोली किसने चलाई थी इसका पता नहीं चल पाया

फ्लोरिडा के ओरलैंडो में एक नाइट क्लब पर हमले के कुछ दिन बाद बुधवार को हुई गोलीबारी की यह घटना स्पष्ट रूप से अमेरिका के प्रमुख शहरों में बढ़ती हत्या की घटनाओं को जाहिर करती हैं.

वहां रहने वाले 28 वर्षीय एंटोनियो पर्न्स की अनजाने में उस वक्त कैमरे में कैद हो गई, जब उसका फेसबुक वीडियो ऑन था. अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोलियां दागी और यह पूरी वारदात लाइव वीडियो में कैद हो गई.

एंटोनियो अपने स्मार्टफोन पर सेल्फी स्टाइल में वीडियो चैट ऑन रखे हुए रहता था, वारदात के वक्त भी यही हुआ उसका वीडियो चैट ऑन था, तभी अचानक करीब एक दर्जन गोलियों की आवाज सुनाई पड़ती है.

Advertisement

वीडियो में यह नहीं दिख सका है कि उसे गोली मारने वाले कौन थे और तस्वीर धुंधली है क्योंकि घटना रात करीब पौने नौ बजे घटित हुई थी.

गोली लगते ही एंटोनियो पर्न्स के हाथ से फोन तत्काल छूट गया, जिसके बाद केवल कुछ लोगों की घबराई हुईं आवाजें सुनायी पड़ी, जो उसे जिंदा रखने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement