scorecardresearch
 

गर्भवती बहन का कटा सिर लेकर घर से बाहर निकला नाबालिग भाई, बोला- दे दी गुनाहों की सजा

जानते हैं, छोटे भाई और मां की दरिंदगी का शिकार बननेवाली उस मासूम लड़की का गुनाह क्या था? तो सुनिए, गुनाह ये था कि उसने लड़की ने अपने घरवालों की रज़ामंदी के खिलाफ़ जाकर एक लड़के से लव मैरिज की थी.

Advertisement
X
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया
स्टोरी हाइलाइट्स
  • कटा सिर हाथ में लेकर घर से बाहर आया आरोपी
  • भाई ने किए वार, मां ने पकड़े थे बेटी के पांव
  • बेटी की लव मैरिज से नाराज था परिवार

औरंगाबाद की रहने वाली 19 साल की लड़की अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर लेती है. इसके बाद वो गर्भवती हो जाती है. रविवार को अचानक उस लड़की की मां और नाबालिग भाई उसके घर आते हैं. लड़की उन दोनों को देखकर बेहद खुश होती है. लेकिन थोड़ी देर बाद ही लड़की के नाबालिग भाई के हाथ में उसका कटा हुआ सिर नजर आता है.

मामला औरंगाबाद के वैजापुर इलाके का है. कत्ल की इस खौफनाक वारदात से पूरा इलाक़ा दहल गया. एक घर के अंदर से एक किशोर एक लड़की का कटा हुआ सिर लेकर बाहर निकला और ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला कर गांववालों को ये बताने लगा कि उसने अपनी बहन को उसके गुनाहों की सज़ा दे दी. इस पूरे वाकये का एक और भी दर्दनाक पहलू ये रहा कि क़त्ल के वक़्त नाबालिग लड़के के साथ उसकी मां भी मौजूद थी और उसने भी अपनी बेटी के क़त्ल में बेटे का साथ दिया. 

और जानते हैं, छोटे भाई और मां की दरिंदगी का शिकार बननेवाली इस लड़की का गुनाह क्या था? तो सुनिए, गुनाह ये था कि उसने लड़की ने अपने घरवालों की रज़ामंदी के खिलाफ़ जाकर एक लड़के से लव मैरिज की थी.

Advertisement

इसे भी पढ़ें--- गाजियाबाद में युवक की सिर कटी लाश मिली, दोस्त पर ही हत्या का आरोप 

वैजापुर के नगीना इलाके की रहनेवाली 19 साल की लड़की कीर्ति ने 22 साल के एक नौजवान अविनाश संजय से छह महीने ही लव मैरिज की थी. चूंकि लड़की के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, तो शादी के बाद उन्होंने अपनी बेटी और उसके ससुराल से दूरी बनाए रखी. दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी बंद थी. लेकिन पिछले हफ्ते भर से अचानक लड़की वालों ने अपनी बेटी की ज़िंदगी में इंटरेस्ट लेना शुरू कर दिया था. 

करीब हफ्ते भर पहले लड़की की मां उससे मिल कर गई थी और रविवार को वो फिर अपने बेटे साथ बेटी से मिलने उसके ससुराल पहुंची. अपनी मां शोभा और भाई को घर आया देख बेटी दौड़ कर उनसे मिलने आई और फिर वो दोनों के लिए चाय बनाने किचन में चली गई. तब घर में लड़की का पति भी मौजूद था, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने की वजह से वो दूसरे कमरे में सो रहा था.

अचानक उसे बर्तन गिरने की आवाज़ें आने लगी और जब वो दौड़ कर किचन में गया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी का भाई उस पर कोइता नाम के एक धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर रहा है और उसकी मां ने अपनी बेटी के पांव पकड़ रखे थे. उसने अपनी बीवी को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने कोइता दिखा कर उसे भी डरा दिया.

Advertisement

ज़रूर पढ़ें--- महाराष्ट्र: 'मैंने अपने बेटे को कुएं में फेंक दिया'... मां ने की 2 साल के बेटे की हत्या 

थोड़ी ही देर बाद दोनों अपनी बेटी के कटे हुए सिर के साथ घर से बाहर आ गए और उसे उसके गुनाहों की सज़ा देने की बात कहने लगे. ये देख कर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए. इस बात की खबर फ़ौरन पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके से ही क़ातिल मां-बेटे को पकड़ लिया. क़त्ल के आरोपी लड़के की उम्र 18 साल से कम बताई जाती है, लेकिन उसकी हैवानियत ने लोगों को डरा दिया है. कोई मां और भाई अपनी झूठी शान के लिए इतना पागल हो सकते हैं, ये सोचना भी मुश्किल है.

(औरंगाबाद से इसरार चिश्ती की रिपोर्ट)

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement