scorecardresearch
 

पाकिस्तान: इमरान की पार्टी की नेता की कोरोना से मौत, किया था अस्पताल का दौरा

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा 1000 के करीब पहुंच गया है. बुधवार को सत्ताधारी दल पीटीआई की एक नेता की कोरोना से मौत हो गई.

Advertisement
X
पीटीआई नेता शाहीन रज़ा
पीटीआई नेता शाहीन रज़ा

  • पाकिस्तान में कोरोना वायरस का कहर जारी
  • पीटीआई नेता की कोरोना से मौत

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. बुधवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से विधानसभा की सदस्य शाहीन रज़ा की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई. दो दिन पहले ही शाहीन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था. कोरोना वायरस के कारण किसी चुने हुए प्रतिनिधि की पाकिस्तान में ये पहली मौत है.

पंजाब विधानसभा की सदस्य शाहीन रज़ा, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की सदस्य थीं. PTI पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की ही पार्टी है, जिसकी अभी पाकिस्तान में सरकार है.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, शाहीन रज़ा ने बीते दिनों एक अस्पताल का दौरा किया था. वहां पर ही वो किसी कोरोना वायरस पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आईं. इसके बाद जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. टेस्ट में वो कोरोना पॉजिटिव आईं.

Advertisement

इससे पहले पंजाब विधानसभा के ही डिप्टी स्पीकर भी कोरोना वायरस पॉजिटिव आए गए थे, हालांकि उन्होंने खुद को होम क्वारनटीन किया. पाकिस्तान में कई नेता खुद को होम क्वारनटीन कर चुके हैं और कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

अगर पूरे देश के आकड़ों को देखें तो बुधवार तक यहां कुल मामलों की संख्या 45 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है. जबकि करीब एक हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है.

पाकिस्तान में लगातार बढ़ते आंकड़ों के बावजूद यहां लॉकडाउन में पूरी तरह से ढील दे दी गई है. ईद को देखते हुए बाज़ार एक बार फिर खुल चुके हैं और लोगों का बाहर निकलना जारी है. पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों आदेश दिया था कि सभी बाजार सातों दिन के लिए खोल दिए जाएं. हालांकि, इससे पहले कई प्रांतों ने अपने स्तर पर लॉकडाउन लागू किया हुआ था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement