शराब की बिक्री को लेकर एक दुकानदार ने जुगाड़ के जरिए बेहद नायाब तरीका निकाला है जिसे देखने के बाद उद्धोगपति आनंद महिंद्रा भी ट्वीट करने से नहीं रोक सके.
सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो को देखने के बाद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, पिछले कुछ समय से यह क्लिप लगातार चल रही है. चतुर, लेकिन क्रूड है, हालांकि यह 'कॉन्टेक्टलेस' स्टोरफ्रंट डिज़ाइन बनाने की चाह रखने वाले उन आशावादी लोगों के लिए एक अवसर की ओर इशारा करता है.
This clip’s been circulating for a bit. Clever,but crude,so it points to an opportunity for aesthetic ‘contactless’ storefront design. The future is Bluetooth-enabled shelf-browsing+chute-enabled cash exchange & delivery to your waiting hands/car.
— anand mahindra (@anandmahindra)
इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक ग्राहक एक बीयर शॉप पर जाता है और वह दुकान से काफी दूर खड़ा हो जाता है जहां एक मोटा पाइप लगा हुआ है. इसी पाइप के जरिए पहले ग्राहक दुकानदार को पैसा देता है फिर दुकान के अंदर से चेंज इसी पाइप में डालकर दिया जाता है और इसके बाद शराब की बोतल इसी पाइप के जरिेए ग्राहक तक पहुंचाई जाती है.
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इसे शानदार आइडिया करार दिया लेकिन इसे क्रूड (असभ्य) भी कहा. हालांकि उन्होंने भविष्य में इस आइडिया को और बेहतर तरीके से ढालने की बात जरूर कही.