scorecardresearch
 
Advertisement
कोरोना

कोरोना : ICICI बैंक का फैसला, ग्राहकों को घर बैठे मिलेंगी 500 सुविधाएं

कोरोना : ICICI बैंक का फैसला, ग्राहकों को घर बैठे मिलेंगी 500 सुविधाएं
  • 1/7
भारत समेत दुनियाभर की इकोनॉमी कोरोना वायरस की वजह से तबाह हो रही है. इस वायरस से निपटने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. अलग—अलग तरीकों से भीड़ कम करने की कोशिश हो रही है.
कोरोना : ICICI बैंक का फैसला, ग्राहकों को घर बैठे मिलेंगी 500 सुविधाएं
  • 2/7
इसी के तहत देश के चर्चित ICICI बैंक ने एक बड़ा फैसला लिया है. बैंक ने अपने ग्राहकों को घर बैठे 500 सुविधाएं देने का ऐलान किया है. आइए जानते हैं बैंक की इन सुविधाओं के बारे में..


कोरोना : ICICI बैंक का फैसला, ग्राहकों को घर बैठे मिलेंगी 500 सुविधाएं
  • 3/7
बैंक की नई सर्विस का नाम 'ICICIStack' है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब बिना ब्रांच जाए आप घर बैठे अपने बैंक से जुड़े सभी कामों को निपटाए जा सकेंगे.

Advertisement
कोरोना : ICICI बैंक का फैसला, ग्राहकों को घर बैठे मिलेंगी 500 सुविधाएं
  • 4/7
बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नए प्लेटफॉर्म के जरिए 500 जरूरी बैंकिंग सुविधाएं दी जा रही है. ये सर्विसेज, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.
कोरोना : ICICI बैंक का फैसला, ग्राहकों को घर बैठे मिलेंगी 500 सुविधाएं
  • 5/7
बैंक की इस नई सुविधा के जरिए बचत और चालू खाता डिजिटल तरीके से खोले जा सकेंगे. इसके अलावा आप इंस्टेंट लोन, इंस्टेंट क्रेडिट कार्ड, इंस्टेंट होम लोन, इंस्टेंट कार लोन, इंस्टेंट ओवरड्राफ्ट, इंस्टेंट बिजनेस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कोरोना : ICICI बैंक का फैसला, ग्राहकों को घर बैठे मिलेंगी 500 सुविधाएं
  • 6/7
इसके बाद एजेंट आपसे संपर्क करेगा. इसके लिए आपको बैंक के ब्रांच जाने की जरूरत नहीं है. इसी तरह आप डिजिटल तरीकों से पैसों का लेन-देन, यूपीआई, भारत बिल पेमेंट सिस्टम के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
कोरोना : ICICI बैंक का फैसला, ग्राहकों को घर बैठे मिलेंगी 500 सुविधाएं
  • 7/7
वहीं इंश्योरेंस से जुड़ी सेवाएं भी अब डिजिटल मोड के जरिए उपलब्ध है. यही नहीं, एफडी, आरडी, एसआईपी, पीपीएफ, एनपीएस, म्युचुअल फंड निवेश समेत अन्य सुविधाएं भी मिल रही हैं.
Advertisement
Advertisement