पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. आए दिन पांच से 10 हजार रुपये तक चांदी की कीमतों में गिरावट दिख रही है. वह भी ऐसे समय में जब दुनियाभर में जियो-पॉलिटिकल सिचुएशन जारी है. ऐसे में सोने और चांदी जैसी धातुओं की कीमतों में तेजी देखी जाती है, लेकिन यहां ठीक इसके उल्टा दिखाई दे रहा है.
चांदी की कीमतों में हर दिन बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. साथ ही सोना भी इस गिरावट को फॉलो कर रहा है. इस साल रिकॉर्ड 4.20 लाख रुपये प्रति किलो पर कारोबार करने वाली चांदी सिर्फ 10 महीनों में ही 2.40 लाख रुपये गिरकर 1.80 लाख रुपये प्रति किलो पर आ चुकी है. ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि आखिर इस चांदी को हुआ क्या है?
शुक्रवार को एमसीएक्स पर शाम 5.08 बजे दिसंबर फ्यूचर वाली चांदी की कीमत 7,000 रुपये या 3.67 फीसदी टूटकर 1,82,500 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी. वहीं सोने की कीमत 1.16 फीसदी या 1657 रुपये गिरकर 1,40,900 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी.
इंटरनेशनल मार्केट में भी बिखरी चांदी
सोने-चांदी का भाव सिर्फ भारत के कमोडिटी मार्केट में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरा है. इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड 1.26% टूटकर 4000 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ चुका है. वहीं सिल्वर करीब 4 फीसदी गिरकर 50.345 डॉलर प्रति औंस पर है.
सोने-चांदी के भाव में इतनी गिरावट क्यों?
(नोट- किसी भी तरह के धातु में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)