वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) को हरी झंडी दिखा दी गई है. इससे अब दोनों दोनों स्टेशनों की बीच की दूरी को तय करने में ट्रेन से लगने वाला समय बेहद कम हो जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव के साथ इस अत्याधुनिक ट्रेन की खासियतों को जाना, इसके साथ ही इसमें मौजूद यात्रियों, स्कूली बच्चों और लोको पायलट के साथ बातचीत भी की. खुद रेल मंत्री ने इसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स) पर पोस्ट किया है.
वंदे भारत में CM ने देखीं सुविधाएं
UP CM योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते शनिवार को वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर बनारस-प्रयागराज- रामबाग ट्रेन व वाराणसी सिटी- राजातालाब ट्रेन की शुरुआत भी की गई. Yogi Adityanath और Ashwin Vaishnaw दोनों ही नेताओं ने ट्रेन का हरी झंडी दिखाने के बाद अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर में पहुंचकर उसमें मौजूद सुविधाओं और खासियतों को देखा.
रेल मंत्री ने शेयर किया वीडिया, इसमें क्या?
रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के भीतर का एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को Vande Bharat Sleeper Train की सुविधाएं बताते हुए नजर आ रहे हैं.
वंदे भारत स्पीलर की बोगियों का जायजा लेते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफर कर रहे यात्रियों से बातचीत की. वीडियो में वे एक यात्री से पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि क्या आप दिल्ली जा रहे हैं? इसके अलावा उन्होंने इस ट्रेन में स्कूली बच्चों से भी बात की. सिर्फ इतना ही नहीं रेल मंत्री के साथ सीएम योगी ट्रेन के इंजन में पहुंचे और वहां लोको पायलट इस ट्रेन की खूबियां गिनाते हुए दिखाई दिए.
इस ट्रेन में क्या-क्या बदला?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ट्रेन में मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खूबियों और इसके सीटिंग अरेंजमेंट, ट्रेन की बोगियों में दी जाने वाली एक-एक सुविधाओं के बारे में बताया. इनमें चार्जिंग प्लग, मोबाइल स्टैंड, पानी की बोतल रखने की व्यवस्था से लेकर टॉयलेट तक शामिल हैं.
अब 9.30 घंटे में पहुंचेंगे काशी से दिल्ली
Varanasi-Delhi Vande Bharat Sleeper ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी. इसके जरिए अब वाराणसी से दिल्ली की ट्रेन जर्नी पर लगने वाला 13-14 घंटे का समय वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से महज 9-9.30 घंटे का रह जाएगा.
कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन?
नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन वाराणसी को देश की राजधानी से जोड़ेगी. रास्ते में यह ट्रेन प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद में रुकेगी, जिससे कई जरूरी शहरी सेंटर और आस-पास के ज़िले जुड़ेंगे. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे और इसमें तीन क्लास की सुविधा होगी. थर्ड AC, सेकंड AC और फर्स्ट AC जैसे कोच इसमें शामिल किए गए हैं.
यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच 760 km की दूरी नौ घंटे 30 मिनट में तय करेगी. ट्रेन के शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से रात 8.50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से रात 9.40 बजे चलेगी और अगली सुबह 6.45 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी.