सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हफ्ते की शुरुआत में जहां एक ओर दोनों कीमती धातुओं के भाव भरभराकर टूटे, तो वहीं आखिर में ये तूफानी तेजी के साथ छलांग लगाते हुए नजर आए. हालांकि, कुल मिलाकर पांच कारोबारी दिनों में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड-सिल्वर गिरावट में रहे यानी सस्ते हो गए. खासतौर पर वायदा चांदी की कीमत में आई गिरावट के बाद अब 1 Kg Silver अपने लाइफ टाइम हाई से 2.10 लाख रुपये से भी ज्यादा सस्ती हो गई है.
चांदी अब हाई से इतनी सस्ती
एमसीएक्स पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा कीमत में बीते सप्ताह के आखिरी दो कारोबारी दिनों में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन इसके बावजूद ये गिरावट में रही. 5 जून को MCX Silver Rate 2,48,537 रुपये पर क्लोज हुआ था और बीते शुक्रवार को ये 2,46,604 रुपये पर बंद हुई. इस हिसाब से चांदी 1933 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई.
10 दिन में 20000 रुपये सस्ती Silver
जून महीने में अब तक एक-दो दिन की तेजी को छोड़ दें तो चांदी का भाव टूटा ही है. बीते मई महीने के आखिरी कारोबारी दिन ये कीमती धातु 2,66,998 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो चांदी महज 10 कारोबारी दिनों में ही 20,394 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है.
इस गिरावट के चलते अब चांदी का भाव अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ता हो गया है. एमसीएक्स पर चांदी ने जनवरी महीने में पहली बार 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था और इस एक्सपायरी वाला सिल्वर प्राइस 4,57,328 रुपये पर पहुंच गया था. हालांकि, ये स्तर छूने के बाद चांदी लगातार क्रैश (Silver Crash From High) हुई और फिलहाल यहां से 2,10,724 रुपये प्रति किलो कम कीमत पर मिल रही है.
सोना 5 दिन में इतना टूटा
भले ही बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत में कुछ बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली, लेकिन सोना जमकर टूटा है. 5 जून को 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले 10 Gram 24 Karat Gold की वायदा कीमत 1,55,594 रुपये थी, जो बीते शुक्रवार को गिरते हुए 1,50,675 रुपये पर बंद हुई. मतलब सोना 4919 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया.
इस ताजा गिरावट के बाद अब एमसीएक्स पर सोने की कीमत अपने जनवरी के लाइफ टाइम हाई लेवल 2,04,375 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 53,700 तक कम हो चुकी है. वहीं जून महीने में ही अब तक ये 10 दिन में 10 हजार रुपये से ज्यादा फिसल गया है. दरअसल, 29 मई को MCX Gold Rate 1,60,911 पर क्लोज हुआ था और 12 जून को ये 1,50,675 रुपये रह गया और कीमती पीली धातु का भाव (Yellow Metal Price) 10,236 रुपये कम हो गया.
घरेलू मार्केट में सोना-चांदी
एमसीएक्स के बाद अगर घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में आए बदलाव (Gold-Silver Rate Change) की बात करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 5 जून को यहां 24 कैरेट सोना 1,54,238 रुपये का मिल रहा था, जो बीते शुक्रवार को 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ. मतलब घरेलू बाजार में हफ्तेभर में सोना 6438 रुपये सस्ता हो गया. वहीं चांदी का भाव देखें, तो ये 5 जून को 2,56,908 रुपये प्रति किलो थी और अब 14,513 रुपये सस्ती होकर 2,42,295 रुपये पर आ गई है.
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)