scorecardresearch
 

Rule Change 1st June: LPG सिलेंडर महंगा... कारें भी महंगी, आज से देश में ये 5 बड़े बदलाव!

Rule Change From 1st June: देश में जून महीने की पहली तारीख से कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं. तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा (LPG Price Hike) कर झटका दिया है, तो मारुति की कारें भी महंगी हो गई हैं.

Advertisement
X
1 जून से देश में कई बड़े बदलाव लागू. (Photo: ITG)
1 जून से देश में कई बड़े बदलाव लागू. (Photo: ITG)

आज से जून महीने की शुरुआत हो गई है और नया महीना देश में कई बड़े फाइनेंशियल बदलावों (Rule Change From 1st June) के साथ शुरू हुआ है. इनका असर हर घर हर जेब पर पड़ने वाला है. महीने के पहले ही दिन जहां होटल-रेस्तरां व्यवसाय पर महंगाई का अटैक हुआ है और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी (LPG Commercial Cylinder Price Hike) की गई है, तो वहीं मारुति सुजुकी की कार के शौकीनों पर भी महंगाई की मार पड़ी है और उनके लिए कार खरीदना महंगा हो गया है. इसके अलावा UPI से जुड़ा नियम भी बदल रहा है.

पहला बदलाव: LPG सिलेंडर महंगा  
हर महीने की तरह 1 जून 2026 को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है और नए रेट (LPG Cylinder New Rates) जारी किए हैं. जहां घरेलू इस्तेमाल वाले 14 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, तो वहीं तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर से बढ़ा दिए हैं. ये 2026 में अब तक सातवीं बढ़ोतरी है. दिल्ली में 42 रुपये महंगा होकर 19 Kg Commercial LPG Cylinder 3113.50 रुपये का हो गया है, तो वहीं कोलकाता में इसकी कीमत में 52.50 रुपये का इजाफा किया गया है. 

Rule Change From 1st June (LPG Price Hike)

इसके अलावा पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की ओर से एलपीजी और PNG दोनों कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए नियम कड़े किए हैं. इसके तलहब अगर यूजर के यहां पीएनजी कनेक्शन लग चुका है, तो उसे 30 दिन की डेडलाइन के भीतर अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा. (Photo: ITG)

Advertisement

दूसरा बदलाव: Maruti की कारें महंगी 
1 जून से दूसरा बड़ा बदलाव कारों के शौकीनों के लिए हैं, जिनपर महंगाई की तगड़ी मार पड़ी है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बीते दिनों अपनी कारों की कीमतों में इजाफा (Maruti Suzuki Car Price Hike) करने का ऐलान किया था और नई बढ़ी हुई कीमतें पहली तारीख से लागू हो रही हैं. कंपनी ने ऑल्टो से लेकर ब्रेजा और विक्टोरिस समेत अन्य कारें महंगी कर दी हैं. Maruti Suzuki के मुताबिक, अलग-अलग मॉडलों पर कार की कीमतों में मैक्सिमम 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जी रही है. 

तीसरा बदलाव: HDFC Bank के नियम 
जून महीने की पहली तारीख से बैंकिंग रूल भी बदले (Bank Rule Change) हैं और 1 जून 2026 से HDFC Bank अपने करंट अकाउंट समेत अन्य कई खातों से जुड़े नियम बदल दिए हैं. बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, पहली तारीख से छोटे नोट और सिक्कों के कैश डिपॉजिट पर नई लिमिट के साथ ही नया चार्ज लागू हो गया है. अब तक इन छोटे नोटों के कैश डिपॉजिट पर कोई मंथली लिमिट सेट नहीं थी, लेकिन नोट डिपॉजिट पर करीब 4% और सिक्के जमा करने पर लगभग 5% चार्ज लगता था. अब ये बदल रहा है.

Advertisement

बैंक के मुताबिक, नए नियमों के तहत 20 रुपये या उससे कम मूल्य के नोट के लिए लिमिट 10000 रुपये प्रति माह, जबकि सिक्कों के लिए 5,000 रुपये प्रतिमाह की लिमिट सेट की गई है. इससे अधिक कैश जमा पर 2 फीसदी का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा. ध्यान रहे ये लिमिट के बाद की एक्स्ट्रा जमा राशि पर लागू होगा. (File Photo: ITG)

Rule Change From 1st June (Solar Panel)

चौथा बदलाव: Solar Panel हो सकता है महंगा! 
चौथे बदलाव की बात करें, तो पहली जून से सोलर पैनल से जुड़ा नियम भी बदल रहा है. 1 जून 2026 से सोलर पैनल के लिए अप्रूव्ड मॉडल और मैन्युफैक्चरर लिस्ट (ALMM List-II) मान्य होगी. इसके लागू होने से सरकारी स्कीम्स और अन्य तमाम सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में उन्हीं सोलर मॉड्यूल और सेल का इस्तेमाल करना होगा, जो इस लिस्ट में शामिल होंगे. इनकी क्वालिटी और गुणवत्ता को लेकर ये कदम उठाया जा रहा है और ऐसे में सोलर पैनल के दाम (Solar Panel Price) बढ़ने की आशंका भी है. (File Photo: ITG)

पांचवां बदलाव: UPI का नया सिस्टम
डिजिटल पेमेंट में ऑनलाइन फ्रॉड के साथ ही गलत खाते में मनी ट्रांसफर की आए दिन सामने आने वाली समस्या को खत्म करने के लिए NPCI ने बदलाव दिया है और ये 1 जून 2026 से लागू हो रहा है. इसके तहत अब किसी भी ऑनलाइन पेमेंट प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म के जरिए UPI ट्रांजैक्शन करते समय पिन सब्मिट करने से पहले संबंधित व्यक्ति का बैंक खाते में दर्ज नाम दिखाई देगा, जिससे गलत अकाउंट में पैसे ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे. (Photo: ITG)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement