scorecardresearch
 

इस उद्योगपति की बेटी की 28 फरवरी को शादी... दूल्हा अमेरिकन, अंबानी से अडानी तक मेहमान!

Ayesha Arora Jack Hughes Wedding: इस हाई प्रोफाइल शादी में बालसमंद लेक पैलेस में होली उत्सव मनाया गया. 28 फरवरी को शादी की रस्में उम्मेद भवन पैलेस में होगी. सोशल मीडिया पर इस शादी का काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि हाई प्रोफाइल गेस्ट पहुंच रहे हैं.

Advertisement
X
आयशा अरोड़ा की शादी कार्यक्रम में उद्योगपति गौतम अडानी पहुंचे. (Photo: ITG)
आयशा अरोड़ा की शादी कार्यक्रम में उद्योगपति गौतम अडानी पहुंचे. (Photo: ITG)

राजस्थान का जोधपुर इन दिनों हाई प्रोफाइल शादियों को लेकर चर्चा में है. जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में 28 फरवरी को उद्योगपति निकेश अरोड़ा की पुत्री आयशा अरोड़ा की शादी होने जा रही है, आयशा अरोड़ा अमेरिकन आइस हॉकी प्लेयर जैक ह्यूग्स (Jack Hughes) के संग सात फेरे लेने वाली हैं. इस कार्यक्रम देश और विदेश से मेहमानों के आने का सिलसिला गुरुवार से ही शुरू हो गया है. 

इस बीच गुरुवार की दोपहर उद्योगपति गौतम अडानी चार्टर प्लेन से जोधपुर पहुंचे. वहीं USA के वाणिज्य सचिव हावर्ड लूटनिक भी पहुंचे. इस हाई प्रोफाइल शादी में बालसमंद लेक पैलेस में होली उत्सव मनाया गया. शादी से ठीक एक दिन पहले 27 फरवरी को मेहरानगढ़ फोर्ट में म्यूजिक नाइट रखी गई है, वहीं 28 फरवरी को शादी की रस्म में उम्मेद भवन पैलेस में होगी. सोशल मीडिया पर इस शादी का काफी ज़िक्र है और यह समारोह दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

अंबानी परिवार भी मेहमानों की लिस्ट में 
बता दें, आयशा और जैक हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लेंगे. इस शादी में शामिल होने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अनंत अंबानी पहुंचने वाले हैं. शुक्रवार को इस हाई प्रोफाइल वेडिंग कार्यक्रम में उद्योगपति सुनील मित्तल और फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय, संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत सर्जियो गौर पहुंचे.

Advertisement
28 फरवरी को शाही शादी

लगभग चार दिनों के कार्यक्रम में होली पार्टी, संगीत समारोह, और पारंपरिक विवाह रस्में शामिल हैं. समारोह की शुरुआत 25 फरवरी से शुरू हो चुकी है. इस हाई प्रोफाइल शादी की वजह से जोधपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

कौन है जैक ह्यूग्स
अमेरिका की नेशनल हॉकी लीग में न्यू जर्सी डेविल्स की ओर से सेंटर में खेलने वाले जैक ने विंटर ओलंपिक 2026 में USA की ओर से खेलते हुए कनाडा के खिलाफ विनिंग गोल करते हुए टीम को गोल्ड मेडल दिलाया था. उनका पूरा परिवार की हॉकी के खेल से जुड़ा हुआ है. ह्यूग्स आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखते हैं.

बता दें, आयशा अरोड़ा के पिता निकेश अरोड़ा वैश्विक टेक इंडस्ट्री के प्रमुख बिजनेस लीडर हैं, और वर्तमान में Palo Alto Networks के चेयरमैन और CEO हैं, हालांकि उनकी बेटी आयशा अरोड़ा के बारे में सार्वजनिक रूप से बहुत सीमित जानकारी उपलब्ध है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement