scorecardresearch
 

Gen Z Money Mistakes: पहली सैलरी मिलते ही ये गलती करता है Gen Z, SEBI ने भी चेताया!

पहली सैलरी मिलने पर शॉपिंग करना, दोस्तों को पार्टी देना और अपनी विश पूरी करना हर किसी को अच्छा लगता है. लेकिन इस दौरान की गई कुछ गलतियां आगे चलकर पैसों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. बजट न बनाना, सेविंग्स को टालना, बिना जानकारी इंवेस्ट करना और क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल करना ऐसी ही गलतियां हैं. जानिए, पहली सैलरी मिलते ही जेन जी को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Advertisement
X
जेन जी के लिए क्यों ज़रूरी है पैसों का मैनेजमेंट समझना.
जेन जी के लिए क्यों ज़रूरी है पैसों का मैनेजमेंट समझना.

पहली सैलरी मिलने की खुशी ही अलग होती है. अपने पैसों से शॉपिंग करना, दोस्तों को पार्टी देना, फेवरेट फोन या कोई गैजेट खरीदना और अपनी छोटी-बड़ी ख्वाहिशें पूरी करना हर युवा को अच्छा लगता है. लेकिन पहली कमाई के साथ एक नई जिम्मेदारी भी आती है, वो है पैसों को सही तरीके से संभालना. अगर शुरुआत से ही खर्च और बचत का हिसाब रखा जाए, तो फ्यूचर में पैसों की परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है. ऐसे में जेन जी को अपनी पहली सैलरी मिलने पर कुछ गलतियों से बचना चाहिए.

1. पूरी सैलरी स्पेंड कर देना

पहली सैलरी आते ही ऑनलाइन शॉपिंग, बाहर खाना और घूमने-फिरने पर पैसे खर्च करना आसान है. लेकिन पूरी कमाई खर्च कर देना सही आदत नहीं है. SEBI की निवेशक गाइड के मुताबिक, बजट बनाना, खर्चों पर नजर रखना और कमाई का कुछ हिस्सा बचत के लिए अलग रखना जरूरी है. इसलिए सैलरी आते ही जरूरी खर्चों, बचत और अपनी इच्छाओं के लिए अलग-अलग रकम तय करें.

2. इमरजेंसी के लिए पैसे न बचाना

नौकरी शुरू होने के बाद कभी अचानक मेडिकल खर्च आ सकता है, नौकरी छूट सकती है या कोई दूसरी जरूरत सामने आ सकती है. ऐसे वक्त में बचत काम आती है. SEBI भी सलाह देता है कि इंवेस्ट शुरू करने से पहले इमरजेंसी फंड तैयार करना चाहिए. इसलिए हर महीने थोड़े पैसे ऐसी सेविंग में रखें, जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कंट्रोल उदय...'! क्रांतिवीर-तिरंगा जैसे सीरियस रोल नहीं, Gen Z के लिए मीम किंग थे नाना पाटेकर!

3. फ्रेंड्स को देखकर इंवेस्ट करना

फ्रेंड्स म्यूचुअल फंड में पैसा लगा रहे हैं या सोशल मीडिया पर कोई क्रिएटर किसी इन्वेस्ट को अच्छा बता रहा है, तो जरूरी नहीं कि वही आपके लिए भी सही हो. SEBI की निवेशक गाइड के मुताबिक, निवेश करने से पहले उसके बारे में समझना और उससे जुड़े रिस्क को जानना जरूरी है. सिर्फ दूसरों की बात सुनकर या जल्दी पैसा कमाने के लालच में इंवेस्ट न करें.

4. क्रेडिट कार्ड और कर्ज को हल्के में लेना

क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करना आसान लगता है, लेकिन बिल वक्त पर न चुकाने पर ब्याज और दूसरे खर्च बढ़ सकते हैं. इसलिए अपनी कमाई के हिसाब से ही खर्च करें और उधार लेकर महंगी चीजें खरीदने से बचें. अगर पहले से कोई कर्ज है, तो उसकी किस्तों को बजट में शामिल करें.

बचत और इन्वेस्टमेंट कोको टालते रहना

कई जेन जी सोचते हैं कि सैलरी बढ़ने पर बचत शुरू करेंगे. लेकिन SEBI के मुताबिक, जल्दी और रेगुलर इन्वेस्टमेंट करने से लंबे समय में कंपाउंडिंग का फायदा मिल सकता है. हालांकि, इंवेस्ट से पहले जरूरी खर्चों, इमरजेंसी फंड और अपनी जोखिम उठाने की कैपेसिटी को समझना चाहिए.

Advertisement

आखिर में, पहली सैलरी सिर्फ अपनी ख्वाहिशें पूरी करने का मौका नहीं, बल्कि पैसों को संभालने की अच्छी आदतें बनाने की शुरुआत भी है. थोड़ा खर्च करें, थोड़ा बचाएं और निवेश करने से पहले समझें. यही छोटी आदतें आगे चलकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद कर सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement