पूरे भारत में दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है. दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ोतरी 14 मई से प्रभावी होगी. कंपनी ने चारा की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम में इजाफा किया है.
अमूल ने कहा कि पशु आहार और पैकेजिंग की बढ़ती लागत के कारण दूध के दाम में इजाफा किया गया है, ताकि दूध उत्पादित करने वाले किसानों और डेयरी पर इसका असर ना हो.
सरकारी समिति GCMMF ने एक बयान में कहा कि यह बढ़ोतरी ताजे दूध के प्रमुख पैकेटों पर लागू होगी और प्रति लीटर लगभग 2.5-3.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बराबर होगी. दूध के उत्पादन और संचालन की कुल लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है. इस साल पशुओं के चारे, दूध की पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की लागत में काफी वृद्धि हुई है.
सहकारी समिति ने यह भी कहा कि उसके सदस्य संघों ने किसानों के खरीद मूल्यों में 30 रुपये प्रति किलोग्राम वसा की बढ़ोतरी की है, जो मई 2025 के स्तर से 3.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.
आखिरी बार 2025 में बढ़े थे दूध के दाम
अमूल ने इससे पहले आखिरी बार दूध के दाम 1 मई 2025 को बढ़ाए थे. तब भी कंपनी ने ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. कंपनी के मुताबिक यह बढ़ोतरी बढ़ती उत्पादन लागत और किसानों को ज्यादा भुगतान देने की वजह से की गई थी.
रिटेल महंगाई में भी बढ़ोतरी
दूध के दाम में बढ़ोतरी ऐसे वक्त में की गई, जब वेस्ट एशिया में जंग के कारण दुनियाभर में महंगाई तेजी से बढ़ी है. भारत में भी रिटेल महंगाई दर में इजाफा देखा गया है. अप्रैल में CPI महंगाई दर बढ़कर 3.48 फीसदी हो गया. महंगाई में बढ़ोतरी सब्जी और खाने वाले उत्पादों के दाम में इजाफा के कारण हुआ है. अब दूध के दाम में भी इजाफा किया गया है.