अगर आप सस्ते में हवाई सफर का आनंद उठाना चाहते हैं, तो फटाफट AirAsia India के नए ऑफर का लाभ उठाते हुए टिकट बुक कराएं. एयर एशिया की ओर से केवल 1,499 रुपये की शुरुआती किराये पर हवाई सफर का ऑफर किया जा रहा है.
दरअसल, AirAsia ने अपनी पे डे सेल (Pay Day Sale) के तहत इस ऑफर को लॉन्च किया है. यह प्रमोशन कैंपेन 28 जुलाई से 31 जुलाई तक के लिए वैलिड है, यानी बुकिंग चालू है और अगर आप इच्छुक हैं तो टिकट बुक करा सकते हैं.
टिकट की बुकिंग चालू
इस स्कीम के तहत टिकट बुक कराने आप 15 अगस्त से 31 दिसंबर तक यात्रा कर सकते हैं. कंपनी ने ट्वीट में लिखा है, 'अगर आप लंबे समय से घूमने की योजना बना रहे हैं तो अब एयर एशिया के साथ इसे पूरा कर सकते हैं.'
एयरलाइन के #PayDaySale fares की शुरुआती किराये 1,499 रुपये है. अगर आप 15 अगस्त से 31 दिसंबर 2022 तक सफर करना चाहते हैं तो इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. आप http://airasia.co.in वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं.
Ka-ching! 🤑
— AirAsia India (@AirAsiaIndia)
It’s time to treat yourself to those long-due travel plans with AirAsia India’s fares starting from ₹1499! Book now till 31 July for travel from 15 August to 31 December 2022 on !
पहले आओ, पहले पाओ के तहत बुकिंग
एयरलाइन बताया कि यह ऑफर सीमित सीटों के लिए है, यात्री इस स्कीम का फायदा ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर उठा सकते हैं. प्रमोशनल सीटें फुल हो जाने के बाद यात्रियों को सामान्य दरों पर ही टिकटें उपलब्ध होंगी.
ऐप पर बुकिंग पर मिलेंगी कई छूट
Tata Neu app के जरिये बुकिंग कराने पर यात्रियों को किराये में छूट के अलावा 5 फीसदी NeuCoins भी मिलेंगे. Tata Neu app के मेंबर्स को ऐप के जरिये बुकिंग कराते समय बैज आधारित डिस्काउंट भी मिलेंगे.
गौरतलब है कि इससे पहले एयरलाइन ने घरेलू रूट्स के लिए 7-10 जुलाई के बीच टिकटों की बुकिंग पर 1,497 रुपये के शुरुआती किराये पर ऑफर किया था.