8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की टीम दो दिनों के लिए बेंगलुरु में सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स प्रतिनिधियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ सैलरी, पेंशन और भत्ते को लेकर चर्चा कर रही है. बेंगलुरु के बाद ये टीम किसी अन्य शहर में भी इसपर चर्चा करेगी और कर्मचारियों की मांगें जानने की कोशिश करेगी.
8वां वेतन आयोग यह चर्चा इसलिए कर रहा है, ताकि फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा सके और फिर उसे सरकार के सामने पेश किया जा सके. रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकार इसपर विचार करके नोटिफाई करेगी. अब सबसे बड़ा सवाल है कि 8वें वेतन आयोग के तहत निवेशकों की सैलरी कितन बढ़ जाएगी? खासकर ऐसे समय में, जब महंगाई भत्ता को बेसिक में मर्ज किया जाता है और फिटमेंट फैक्टर को 2.15 गुना रखा जाता है...
अभी कितना है महंगाई भत्ता?
7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 फीसदी रखा गया है और 8वें वेतन आयोग के नोटिफाई होने तक यह बढ़ोतरी जारी रह सकती है. नए सैलरी स्ट्रक्चर लागू होने के बाद, डीए की गणना शून्य से शुरू होगी. अब आइए जाते हैं कि लेवल 6 से 8 कर्मचारियों की सैलरी डीए मर्ज होने के बाद कितनी हो जाएगी.
60% डीए मर्ज होने के बाद कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
7th Pay Commission के तहत 6, 7 और 8 लेवल के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 35,400 रुपये, 44,900 रुपये और 47,600 रुपये है. अगर मौजूदा 60% को इसमें मर्ज कर दिया जाए तो लेवल 6 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी डीए के साथ ₹56,640 होगी. लेवल 7 के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹71,840 और लेवल 8 कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹76,160 होगी.
हालांकि, असल में सैलरी का पता 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के नोटिफाई होने के बाद ही चलेगा, इसलिए हम 2.15 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर संभावित बढ़ोतरी का हिसाब लगा रहे हैं. हम कैलकुलेशन के लिए 25% DA को आधार मान रहे हैं क्योंकि सैलरी के लिहाज से यह एक अहम पड़ाव है. इस आधार पर कर्मचारी आसानी से समझ सकते हैं कि इससे उनकी संशोधित सैलरी में कितना अंतर आ सकता है.
6 लेवल कर्मचारियों की सैलरी
अगर 8वें वेतन आयोग के तहत 2.15 फिटमेंट फैक्टर रखा जाता है और महंगाई भत्ता मर्ज होने के बाद 25 फीसदी मान लिया जाए तो बेसिक सैलरी ₹76,110 होगी और फिर इसमें ₹19,028 का महंगाई भत्ता जुड़ जाएगा. ऐसे में कुल सैलरी ₹95,138 हो जाएगी. जो अभी 35,400 रुपये है.
लेवल 7 कर्मचारियों की सैलरी
इसी तरह, 2.15 गुना फिटमेंट फैक्टर पर लेवल सात कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 44,900 रुपये से बढ़कर ₹96,535 हो जाएगी. अब इसमें 24134 रुपये का महंगाई भत्ता जुड़ेगा, जो कुल 1,20,669 रुपये हो जाएगा.
लेवल 8 कर्मचारियों की सैलरी
इसी आधार पर देखें तो 8वें वेतन आयोग के तहत 2.15 गुना फिटमेंट फैक्टर पर बेसिक सैलरी 47,600 रुपये से बढ़कर ₹96,535 हो जाएगी. इसके ऊपर 25% का डीए लागू होगा यानी ₹24,134 और बढ़ जाएंगे. इसका मतलब है कि 8वें वेतन आयोग के तहत कुल सैलरी बढ़कर ₹1,20,669 हो जाएगी.