scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Dividend vs Bank FD: बैंक एफडी से ज्यादा डिविडेंड से कमाई... ये 5 कंपनियां कर रही हैं कमाल

डिविडेंड के धांसू कमाई
  • 1/7

हमारे देश में कुछ ऐसी कंपनियां हैं, जो साल में इतनी ज्यादा डिविडेंड दे देती हैं, बचत खाता पर ब्याज तो छोड़िए, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से भी ज्यादा केवल डिविडेंड से कमाई हो जाती है. ये एक-दो साल का रिकॉर्ड नहीं, बल्कि पिछले कई वर्षों से निवेशकों को ये कंपनियां केवल डिविडेंड से मालामाल कर रही हैं, आज हम आपको ऐसी ही 5 कंपनियों के बारे में बताने वाले हैं. (Photo: AI Generated)

10 फीसदी तक डिविडेंड
  • 2/7

दरअसल, अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं, और ज्यादा डिविडेंड देने वाली कंपनियां खोज रहे हैं, तो फिर इन 5 कंपनियों पर दांव लगा सकते हैं, ये कंपनियां सालाना 5 से 10 फीसदी तक डिविडेंड दे देती हैं, यानी पोस्ट ऑफिस और बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के बराबर केवल डिविडेंड से कमाई हो जाती है. ऐसे में अगर शेयर ने भी बेहतर प्रदर्शन कर दिया तो फिर निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो जाती है, हालांकि केवल डिविडेंड पेआउट देखकर निवेश नहीं करना चाहिए, कंपनी का प्रदर्शन अहम पैमाना होना चाहिए. (Photo: AFP)
 

वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd)
  • 3/7

वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd)

डिविडेंट देने में सबसे आगे वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) है. इस कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल हैं, कंपनी लगातार पिछले कई वर्षों से शानदार डिविडेंड दे रही है, यह मेटल और माइनिंग सेक्टर की कंपनी सालाना करीब 10 फीसदी तक डिविडेंड यील्ड देती है. कंपनी ने पिछले एक साल में करीब 29 रुपये का डिविडेंड दिया है. (Photo: ITG)

Advertisement
कोल इंडिया (Coal India)
  • 4/7

कोल इंडिया (Coal India)
हाई डिविडेंड देने में कोल इंडिया (Coal India) का नाम भी आगे है. कोल इंडिया लिमिटेड एक सरकारी कंपनी है, इसने अपने निवेशकों को लगातार सालाना 6 से 7% डिविडेंड देती है. इस कंपनी ने पिछले एक साल में करीब 27 रुपये का डिविडेंड दिया है. जो कि शेयर की कीमत के मुकाबले 6 फीसदी से ज्यादा है, यानी बैंक FD के बराबर. 

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc)
  • 5/7

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc)
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का भी रिकॉर्ड बताता है कि पिछले 5 साल में कंपनी ने 4 से 6 फीसदी के बीच हाई डिविडेंड दिया है. एक साल में औसतन 29 प्रति शेयर का इसने लाभांश दिया है. यह भारत की सबसे बड़ी जिंक (Zinc) और लेड (Lead) बनाने वाली कंपनी है. भारत में लगभग 75% जिंक मार्केट पर इसका कब्जा है. 

REC लिमिटेड
  • 6/7

REC लिमिटेड
यह वित्तीय सेवा क्षेत्र की सरकारी कंपनी है, जो अच्छी डिविडेंड यील्ड देती है. इस कंपनी ने पिछले एक साल में करीब 20 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया है. REC एक सरकारी (PSU) NBFC है, जो पावर सेक्टर को प्रोजेक्ट के लिए लोन देती है. कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंडिंग भी करती है. (Photo: AI Generated)

ओएनजीसी (ONGC)
  • 7/7

ओएनजीसी (ONGC)
तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) भी 4.5% से अधिक सालाना डिविडेंड यील्ड देती है. पिछले एक साल में ONGC ने करीब 15 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है. ONGC भारत की सबसे बड़ी तेल और गैस एक्सप्लोरेशन कंपनी है. इस कंपनी का काम कच्चा तेल (Crude Oil) निकालना और प्राकृतिक गैस प्रोड्यूस करना है.

Advertisement
Advertisement