डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने कुछ शेयरों को लेकर बड़ा टारगेट दे दिया है, जो कैपिटल गूड्स, डिफेंस और कज्यूमर सेक्टर से संबंध रखते हैं. पिछले कुछ समय के दौरान इन शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन अब बोकरेज फर्म को उम्मीद है कि ये शेयर शानदार तेजी दिखा सकते हैं. (Photo: ITG)
इन कंपनियों के ऑर्डर इनफ्लो में भी तेजी देखी गई है. एलारा कैपिटल के अनुसार भारतीय कैपिटल गूड्स कंपनियों जैसे Larsen & Toubro Ltd में ऑर्डर 95 फीसदी बढ़ा है. इसी तरह, डिफेंस सेक्टर में HAL और भारत हैवी इलेक्ट्रिक लिमिटेड के पास भी बडे़ ऑर्डर हैं. डिफेंस सेक्टर में ऑर्डर साल दर साल 72 फीसदी बढ़े हैं. (Photo: Pixabay)
वित्त वर्ष 2026 के चौथी तिमाही में एलारा कैपिटल को उम्मीद है कि कैपिटल गूड्स सेक्टर में सेल 7 फीसदी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में 12 फीसदी सेल ग्रोथ रहेगी. लार्ज कंपनी मिनिमम प्रोडक्शन की समस्या का सामना कर सकती हैं, लेकिन छोटी कंपनियां एलपीजी शॉर्टेज और कमोडिटी के ज्यादा उतार चढ़ाव की वजह से डिस्टर्ब हो सकती हैं. (Photo: Pixabay)
चौथी तिमाही में प्रमुख कैपिटल गूड्स कंपनियों ने कुल 64,350 करोड़ रुपये का ऐलान किया है, जो 53 फीसदी की तेजी है. BHEL के पास सबसे ज्यादा 24,400 करोड़ रुपये का ऑर्डर है. रक्षा ऑर्डर प्रवाह सालाना आधार पर 72 प्रतिशत घटकर 21.940 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पूंजीगत वस्तुओं का प्रवाह 26 प्रतिशत गिरकर 42,410 करोड़ रुपये हो गया. (Photo: Pixabay)
एलारा कैपिटल को उम्मीद है कि कैपिटल गूड्स सेक्टर में Q4FY26E में 7 फीसदी का रेवेन्यू रहेगा. ABB India Ltd में 8 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है, जबकि Siemens Ltd में 6 फीसदी की तेजी का अनुमान है. KEC International में 9 फीसदी, KEI Industries का रेवेन्य 16 फीसदी गिर सकता है, क्योंकि लोअर डिमांड बना हुआ है. BEML Ltd और RITES Ltd में 7 फीसदी और 27 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है. (Photo: Pixabay)
डिफेंस सेक्टर में BDL में 24 फीसदी की तेजी की उम्मीद है, GRSE में 8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 10 फीसदी सेल ग्रोथ की उम्मीद है और HAL का रेवेन्यू 5 फीसदी गिर सकता है. अब आइए जानते हैं उन शेयरों के नाम, जो 80 फीसदी तक रिटर्न दे सकते हैं... (Photo: Pixabay)
एलारा ने Solar Industries पर 15,450 रुपये का टारगेट, Kaynes Technologies का टारगेट प्राइस 5,698 रुपये, Amber Enterprises का टारगेट प्राइस 9,625 रुपये, Crompton Greaves का टारगेट प्राइस 410 रुपये,KEC International का टारगेट प्राइस 930 रुपये, BEML का टारगेट प्राइस 2,707 रुपये, Zen Technologies का टारगेट प्राइस 2,026 रुपये, RITES का टारगेट प्राइस 310 रुपये, Eureka Forbes का टारगेट प्राइस 750 रुपये दिया है, जो 80 फीसदी उछाल का संकेत हैं. (Photo: Pixabay)
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स टारगेट प्राइस 478, HAL का टारगेट प्राइस 4,700, कमिंस इंडिया का टारगेट प्राइस 4,780 रुपये, पॉलीकैब इंडिया का टारगेट प्राइस 8,180 रुपये, Siemens का टारगेट प्राइस 3,420 रुपये, LG India का टारगेट प्राइस 1,750 रुपये, हैवेल्स का टारगेट प्राइस 1,620 रुपये, Dixon Tech का टारगेट प्राइस 12,000, भारत डायनैमिक का टारगेट प्राइस 1,580, वोल्टास का टारगेट प्राइस 1,440 और V-Guard का टारगेट प्राइस 400 रुपये है. (Photo: Pixabay)
एलारा कैपिटल ने कुछ शेयरों पर 'रिड्यूश' रेटिंग दी है. इसमें ABB India 5,800 रुपये टारगेट, GRSE 2,300 रुपये टारगेट और Thermax का टारगेट प्राइस 2,870 रुपये रखा है.
(Photo: Pixabay)