scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Post Office Scheme: बड़े काम की ये स्कीम... एक बार निवेश, फिर हर महीने ₹15000 की कमाई

पोस्ट ऑफिस की जीरो रिस्क स्कीम
  • 1/6

सुरक्षित निवेश और जोरदार रिटर्न की बात होती है, तो पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्मॉल सेविंग स्कीम्स सबसे आगे नजर आती हैं. एक ओर तो इन स्कीम में किए जाने वाले सभी तरह के निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार लेती है, तो वहीं तमाम सरकारी योजनाओं में निवेश पर ब्याज भी जोरदार दिया जा रहा है, जो छोटी-छोटी बचत के जरिए मोटा फंड जुटाने में मददगार साबित होता है. यही नहीं Post Office Schemes में कई ऐसी भी हैं, जो मंथली इनकम की गारंटी भी देती हैं. (Photo: ITG)

एक बार निवेश, फिर मंथली कमाई 
  • 2/6

एक बार निवेश, फिर मंथली कमाई 
Post Office SCSS Scheme यानी पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ऐसी ही बड़े काम की योजना है, इस वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम में सिर्फ एक बार निवेश करना होता है और फिर मंथली इनकम पक्की हो जाती है. जीरो रिस्क वाली इस Post Office Senior Citizen Scheme में एकमुश्त रकम जमा करने के बाद हर महीने 15,000 रुपये की कमाई पक्की की जा सकती है. हालांकि, निवेश बढ़ाकर और अधिक इनकम हो सकती है. (Photo: ITG)

सिर्फ 1000 रुपये से निवेश शुरू
  • 3/6

सिर्फ 1000 रुपये से निवेश शुरू
सरकारी स्कीम Post Office SCSS में निवेश की शुरुआत महज 1000 रुपये से की जा सकती है. इसके अलावा योजना के नियमों पर गौर करें, तो इनमें सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह के खाते खोले जा सकते हैं. जहां सिंगल अकाउंट में अधिकतम एकमुश्त निवेश की लिमिट 15 लाख रुपये सेट है, तो वहीं ज्वाइट अकाफंट में 30 लाख रुपये का मैक्सिमम निवेश किया जा सकता है. (Photo: ITG)

Advertisement
मैच्योरिटी और ब्याज का पेमेंट 
  • 4/6

मैच्योरिटी और ब्याज का पेमेंट 
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के लिए मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का तय है. इस Govt Scheme में निवेश पर मिलने वाले धांसू ब्याज की रकम का पेमेंट हर तीन महीने में किया जाता है. लेकिन इसका पूरा फायदा लेने के लिए जरूरी है, कि खाताधारक मैच्योरिटी अवधि तक खाते को चालू रखे. अगर अगर अकाउंट होल्‍डर्स मैच्योरिटी से पहले खाता क्लोज कराता है, तो उसे पेनल्‍टी भी देनी होगी. (Photo: ITG)

8.2% का मिल रहा धांसू ब्याज
  • 5/6

8.2% का मिल रहा धांसू ब्याज
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम को बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD Schemes से ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि तमाम बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज इसमें मिलता है, जो 8.2 फीसदी निर्धारित है.  इसके अलावा अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इस योजना में निवेश पर टैक्‍स छूट का लाभ भी दिया जाता है. ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की सालाना टैक्‍स छूट मिल जाती है. किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर ये अकाउंट ओपन कराया जा सकता है. (Photo: Pixabay)

हर महीने ₹15000 कमाई का गणित
  • 6/6

हर महीने ₹15000 कमाई का गणित
अब बताते है कि कैसे इस स्कीम में एकमुश्क निवेश करने बाद आप मैच्योरिटी तक हर महीने 15,000 रुपये की इनकम कर सकते हैं. तो Post Office SCSS Calculator  के जरिए गणना करने पर अगर आप 22 लाख रुपये एक बार में निवेश करते हैं, तो पांच साल की मैच्योरिटी के लिए 8.2 फीसदी ब्याज के हिसाब से आपके निवेश पर कुल 9,02,000 रुपये का ब्याज मिलेगा, जबकि इसके जुड़ने से कुल फंड 31,02,000 रुपये का हो जाएगा. तिमाही आधार पर ब्याज की गणना करें, तो 45,100 रुपये होगा, जो हर महीने 15,033 रुपये होगा. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement