scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

PPF या फिर SIP... 15 साल बाद कौन देगा सबसे ज्‍यादा पैसा? समझें गणित

कहां ज्‍यादा फायदा
  • 1/6

अगर आप हर साल एक मोटी रकम बचा लेते हैं, लेकिन आप ये नहीं समझ पा रहे हैं कि सरकारी योजनाओं में निवेश करें या फिर शेयर मार्केट में लगाएं तो यहां कैलकुलेशन देखकर समझ सकते हैं कि आपको किसमें ज्‍यादा फायदा मिलेगा और कहां निवेश करना सुरक्षित होगा?  (Photo: Getty)

15 साल के लिए अच्‍छे निवेश विकल्‍प
  • 2/6

यहां PPF और SIP को लेकर कैलकुलेशन दिया गया है. ये दोनों ही 15 साल के लिए एक अच्‍छा विकल्‍प माने जाते हैं. लेकिन पीपीएफ में सरकार की गारंटी दी जाती है और SIP में रिस्‍क के साथ शेयर बाजार ग्रोथ का लाभ मिलता है. 15 साल बाद दोनों में कमाई इन्‍हीं वजहों से अलग हो सकती है.  (Photo: Getty)

PPF में 7.1 फीसदी का ब्‍याज
  • 3/6

पीपीएफ की बात करें तो यह एक सरकारी बचत योजना है. इसमें ब्‍याज तय होता है और फिलहाल यह 7.1 फीसदी है. इसमें पैसा सेफ रहता है और मैच्‍योरिटी पर मिलने वाली रकम भी टैक्‍स फ्री रहती है. वहीं SIP की बात करें तो यह म्‍यूचुअल फंड में पैसा जाता है और इसमें फिक्‍स्‍ड रिटर्न नहीं मिलता है और बाजार अच्‍छा चला तो कमाई ज्‍यादा हो सकती है. साथ ही अगर मार्केट गिरा तो रिटर्न भी कम हो सकता है.  (Photo: Getty)

Advertisement
15 साल में PPF कितना देगा रिटर्न? 
  • 4/6

15 साल में PPF कितना देगा रिटर्न? 
अगर आप PPF में हर साल 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो इसपर आपको सालाना 7.1 फीसदी का ब्‍याज मिलेगा. मैच्‍योरिटी के बाद आपको 40,68,209 रुपये मिलेंगे, जिसमें 18,18,209 रुपये ब्‍याज होगा और निवेश की गई रकम 22,50,000 रुपये होगी.  (Photo: Getty)

SIP में निवेश पर कितना मुनाफा 
  • 5/6

SIP में निवेश पर कितना मुनाफा 
अगर आप सालाना 1.5 लाख रुपये या हर महीने 12500 रुपये का निवेश SIP के जरिए करते हैं और इसपर 12 फीसदी का अनुमानित रिटर्न पा रहे हैं तो 15 साल के बाद कुल रकम ₹59,49,142 होगी, जिसमें ब्‍याज से कमाई ₹36,99,142 है.   (Photo: Getty)

टैक्‍स को लेकर किसमें फायदा? 
  • 6/6

टैक्‍स को लेकर किसमें फायदा? 
इस हिसाब से देखा जाए तो आपको एसआईपी के जरिए 20 लाख रुपये का ज्‍यादा मुनाफा मिलता है, लेकिन म्‍यूचुअल फंड में आपको टैक्‍स का भुगतान करना पड़ सकता है. जो इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस तरह का म्‍यूचुअल फंड चुना था. वहीं पीपीएफ में टैक्‍स फ्री रिटर्न मिलता है.  (Photo: Getty)

Advertisement
Advertisement