scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Silver Rate: चांदी में अचानक बड़ी गिरावट... हाई से अब ₹1.90 लाख सस्ती, देखें 10 ग्राम सोने का नया रेट

सोना-चांदी हुआ सस्ता
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमत (Gold Silver Rates) में बुधवार को खुलने के साथ ही बड़ा बदलाव हुआ है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी की कीमत बाजार खुलने के साथ ही झटके में 2700 रुपये से ज्यादा गिर गई. इस गिरावट के साथ अब MCX Silver Price अपने हाई लेवल से  और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. दूसरी ओर सोने का भाव (Gold Rate Fall) भी चांदी के कदम से कम मिलाकर चलते हुए फिसला है. (Photo: Reuters)

चांदी का भाव खुलते ही धड़ाम 
  • 2/6

चांदी का भाव खुलते ही धड़ाम 
एमसीएक्स पर वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत अपने पिछले कारोबारी बंद 2,32,419 रुपये प्रति किलोग्राम से कम होकर अचानक 2,29,666 रुपये पर आ गई. यानी खुलने के साथ ही ये कीमती धातु 2753 रुपये सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

अपने हाई से इतना सस्ती Silver
  • 3/6

अपने हाई से इतना सस्ती Silver
वायदा कारोबार में चांदी की कीमत ने इस साल जनवरी महीने में पहली बार 4 लाख रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करते हुए 4,20,048 रुपये का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो 1 Kg Silver Price यहां से अब 1,90,382 रुपये प्रति किलो कम चल रहा है. (Photo: Reuters)

Advertisement
अगस्त में इतना बड़ा चेंज 
  • 4/6

अगस्त में इतना बड़ा चेंज 
चांदी की कीमत में अगस्त महीने की शुरुआत से ही बड़ी बदलाव देखने को मिली है. जहां जुलाई में Silver Price वायदा कारोबार में तेजी से टूटा था, तो वहीं इस महीने की शुरुआत से ही ये रफ्तार पकड़े हुए नजर आया. बीते 31 जुलाई को MCX पर 1 किलो चांदी की कीमत 2,17,198 रुपये पर बंद हुई थी और बुधवार की गिरावट के बावजूद ये इस महीने अब तक 12,468 रुपये महंगी हुई है. (Photo: Reuters)

Gold Rate भी ओपन होते ही फिसला
  • 5/6

Gold Rate भी ओपन होते ही फिसला
चांदी की तरह ही सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को एमसीएक्स पर गोल्ड रेट फिसला है. मंगलवार को वायदा कारोबार में सोना 1,54,262 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और अब फिसलकर 1,53,900 रुपये पर आ गया. ऐसे में 10 Gram 24 Karat Gold Rate 362 रुपये कम हो गया. (Photo: Reuters)

अगस्त महीने में सोना इतना बदला
  • 6/6

अगस्त महीने में सोना इतना बदला
अगर अगस्त महीने में अब तक सोने की कीमतों में आए बदलाव पर नजर डालें, तो ये भी चांदी की तरह ही महंगा हुआ है. इस कीमती पीली धातु की कीमत जुलाई महीने के आखिरी दिन 31 तारीख को 1,43,376 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और बुधवार के ओपनिंग प्राइस से तुलना करें, तो गोल्ड रेट में 10,524 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है. (Photo: Reuters)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement