scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

सिर्फ ब्याज से ही कमा लेंगे ₹2 लाख... एक बार लगाना है पैसा, Post Office की जोरदार स्कीम

रिस्क जीरो, कमाई जोरदार
  • 1/6

निवेश (Investment) का प्लान बना रहे हैं और ऐसी जगह पैसे लगाने चाहते हैं, जहां पैसा तो सुरक्षित रहे ही, बल्कि रिटर्न भी जोरदार मिले. तो पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं (Post Office Saving Schemes) में शुरुआत कर सकते हैं. इनमें किए गए निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है, यानी रिस्क-फ्री इन्वेस्टमेंट. इनमें शामिल एक स्कीम ऐसी भी जहां एक बार पैसा लगा दिया, तो सिर्फ ब्याज से ही 2 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर डालेंगे. ये गजब की स्कीम है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit Scheme), आइए जानते हैं इसके फायदे. (Photo: GettyImage)

निवेश के कई ऑप्शन, ब्याज जोरदार
  • 2/6

निवेश के कई ऑप्शन, ब्याज जोरदार
Post Office TD Scheme में निवेशक अपनी सुविधा के हिसाब से एक साल, दो साल, तीन साल या फिर पांच साल के लिए एकमुश्त निवेश कर सकता है. अलग-अलग टैन्योर के लिए ओपन कराए गए अकाउंट पर सरकार की ओर से ब्याज भी अलग-अलग दिया जाता है. जैसे 1 साल के टाइम डिपॉजिट पर 6.9%, 2 साल के लिए 7%, 3 साल के निवेश पर 7.1% और 5 साल तक निवेश पर 7.5% का जबर्दस्त ब्याज मिलता है. (Photo: ITG)

1000 रुपये से शुरुआत, Tax छूट 
  • 3/6

1000 रुपये से शुरुआत, Tax छूट 
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश के कई फायदे मिलते हैं. जहां इसमें टैक्स छूट का लाभ दिया जाता है और निवेशक आयकर विभाग एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत निवेशकों को Tax Benefits ले सकता है. तो वहीं इस सरकारी स्कीम में सिर्फ 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. (Photo: ITG)

Advertisement
सिंगल या ज्वाइंट खाते की सुविधा
  • 4/6

सिंगल या ज्वाइंट खाते की सुविधा
PO Time Deposit Scheme में निवेश को अलग-अलग खाते खुलवाने की सुविधा भी दी जाती है. इसमें सिंगल अकाउंट या फिर ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया जा सकता है. जहां निवेश की शुरुआत 1000 रुपये की छोटी रकम से कर सकते हैं, तो वहीं इस स्कीम में मैक्सिमम निवेश के लिए कोई लिमिट तय नहीं की गई है. यानी आप जितना अधिक निवेश करें, फायदा भी उतना ही होगा. (Photo: Reuters)

कैसे सिर्फ ब्याज से 2 लाख की कमाई? 
  • 5/6

कैसे सिर्फ ब्याज से 2 लाख की कमाई? 
अब बताते हैं कि कैसे इस सरकारी स्कीम में निवेश के जरिए सिर्फ ब्याज से ही 2 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की जा सकती है. तो कैलकुलेशन बेहद आसान है और आपको अधिकतम 5 साल तक के लिए एक मुश्त पैसा निवेश करना होगा. PO TD Calculator के जरिए गणना करें, तो फिर अगर आप अपने खाते में पांच साल के लिए 4.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो फिर इस अवधि में 7.5 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से आपको मैच्योरिटी पर कुल 6,52,477 रुपये मिलेंगे. इसमें 2,02,477 रुपये का सिर्फ ब्याज ही होगा. (Photo: ITG)

जितना निवेश, उतना फायदा 
  • 6/6

जितना निवेश, उतना फायदा 
निवेशक के पास अपनी सुविधा के हिसाब से टैन्योर और निवेश की रकम तय करने का ऑप्शन होता है. उसे ब्याज भी उसी हिसाब से दिया जाता है. अगर आप सिर्फ 3 साल में 2 लाख रुपये की Interest Income करना चाहते हैं, तो फिर आपको इस अवधि के लिए 10 लाख रुपये का निवेश करना होगा. ऐसे में तीन साल के लिए तय 7.1% की दर के हिसाब से आपको मिलने वाला ब्याज 2,35,075 रुपये होगा और कुल फंड 12,35,075 रुपये हो जाएगा. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement