scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Silver Price Change: ये क्या? 5 दिन में तगड़ी तेजी, फिर भी चांदी हाई से ₹1.83 लाख सस्ती

सोना-चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों में बीते पांच कारोबारी दिनों में बड़ा बदलाव आया है. अगर आप इन कीमती धातुओं में निवेश करने का या ज्वैलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर इनके ताजा रेट्स जान लेना आपके लिए जरूरी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज से लेकर घरेलू मार्केट तक में इनके भाव में चेंज देखने को मिला है. MCX पर चांदी 2.36 लाख रुपये प्रति किलो मिल रही है, जबकि सोना 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. (Photo: Reuters)

MCX पर चांदी की कीमत में चेंज 
  • 2/6

MCX पर चांदी की कीमत में चेंज 
एमसीएक्स पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी की वायदा कीमत पर नजर डालें, तो हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में ये कीमती धातु 2,31,466 रुपये से उछलकर 2,36,272 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इस हिसाब से देखें, तो 1 Kg Silver Price 4,806 रुपये बढ़ा है. (Photo: Reuters)

हाई से अभी भी इतना सस्ती चांदी 
  • 3/6

हाई से अभी भी इतना सस्ती चांदी 
सप्ताह के पांच दिनों में तेज उछाल के बाद भी चांदी की वायदा कीमत अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती बनी हुई है. बता दें कि इस साल जनवरी महीने में पहली बार ये कीमती धातु 4 लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर के पार निकली थी और 4,20,048 रुपये का लाइफ टाइम हाई छुआ था. वर्तमान भाव से तुलना करें, तो अभी भी Silver Price 1,83,776 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

Advertisement
सोने का भाव इतना बदला 
  • 4/6

सोने का भाव इतना बदला 
MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो 5 अक्तूबर की एक्सपायरी वाली कीमती पीली धातु की कीमत इस शुक्रवार को वायदा कारोबार खत्म होने पर 1,54,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि इससे पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना 1,51,820 रुपये पर क्लोज हुआ था. इस हिसाब से देखें, तो गोल्ड रेट में 2,770 रुपये का चेंज आया है. (Photo: Reuters)

घरेलू मार्केट में सोना-चांदी 
  • 5/6

घरेलू मार्केट में सोना-चांदी 
एमसीएक्स पर वायदा कारोबार के बाद अब बात करें, तो घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,49,621 रुपये से उछलकर इस शुक्रवार को 1,52,363 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं इस दौरान चांदी की कीमत घरेलू बाजार में 2,31,381 रुपये प्रति किलो से चढ़कर 2,33,842 रुपये पर जा पहुंची. (Photo: Reuters)

18, 20, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 
  • 6/6

18, 20, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 
जहां 24 कैरेट सोना घरेलू मार्केट में 1,52,363 रुपये के भाव पर मिल रहा है. तो वहीं 22 कैरेट गोल्ड रेट 1,48,710 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट गोल्ड रेट 1,35,600 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड 1,23,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड का प्राइस 98,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है. यहां बता दें कि ज्वैलरी खरीदते समय कीमती धातुओं पर लागू जीएसटी के साथ मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जिनके जुड़ने से कीमतें बढ़ जाती हैं. (Photo: ITG)

(नोट- सोना-चांदी में निवेश से पहले अपने एक्पसपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement