scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Post Office Best Scheme: सिर्फ 2 लाख रुपये पर ₹90000 की कमाई, धांसू है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, ब्याज भी तगड़ा

Post Office की गजब स्कीम
  • 1/6

हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करता है और उसे निवेश (Investment) करने के लिए ऐसी योजना की तलाश करता है, जहां जमा पैसे पर रिस्क जीरो हो और रिटर्न ताबड़तोड़ मिले. अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं, तो फिर पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सरकारी योजनाएं आपके काम आ सकती हैं. खासतौर पर पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit Scheme) की बात करें, तो इसमें महज 2 लाख रुपये के निवेश पर ही 90,000 रुपये की कमाई की जा सकती है. (Photo: ITG)

निवेश पर सरकार दे रही तगड़ा ब्याज 
  • 2/6

निवेश पर सरकार दे रही तगड़ा ब्याज 
Post Office में हर आयु वर्ग के लिए सेविंग स्कीम्स मौजूद हैं. बच्चे, बूढ़े हों या फिर जवान और महिलाएं, सबके लिए अलग-अलग स्कीम संचालित की जा रही हैं. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम की एक नहीं कई फायदे एक साथ मिलते हैं. जोरदार रिटर्न, रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट और टैक्स छूट का लाभ, जो इस Govt Scheme और भी पॉपुलर बनाता है. सरकारी की ओर से इस स्कीम में 7.5 फीसदी का धांसू ब्याज दिया जा रहा है. इसके जरिए ये निवेशकों को रिटर्न देने के मामले में आगे है. (Photo: Reuters)

5 साल मैच्योरिटी, 1000 रुपये से निवेश
  • 3/6

5 साल मैच्योरिटी, 1000 रुपये से निवेश
Post Office Time Deposit Scheme इस स्कीम में पांच साल के लिए पैसे लगाने होते हैं. इसमें 1,000 रुपये के निवेश से भी शुरुआत की जा सकती है.10 साल से ज्यादा आयु के बच्चे का अकाउंट उसके परिजन के जरिए खोला जा सकता है. इसमें सालाना आधार पर ब्याज का पैसा जुड़ता है. वहीं अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं हैं, यानी जितना ज्यादा पैसा लगाएंगे आपको ब्याज से होने वाली कमाई भी उसी हिसाब से बढ़ जाएगी.

Advertisement
जितनी ज्यादा मैच्योरिटी, उतना मोटा ब्याज
  • 4/6

जितनी ज्यादा मैच्योरिटी, उतना मोटा ब्याज
इस सरकारी स्कीम के तहत निवेशकों को सुविधा होती है, कि वो अपने हिसाब से टैन्योर चुन सकते हैं. इसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल तक का टैन्योर चुना जा सकता है, जिनपर ब्याज भी अलग-अलग मिलता है. एक साल के लिए निवेश करने पर 6.9 फीसदी का ब्‍याज दिया जा रहा है, जबकि 2-3 साल के लिए ब्याज दर 7 फीसदी तय है. वहीं 5 साल के लिए निवेश करने पर सबसे ज्यादा 7.5 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

2 लाख पर 90 हजार की कमाई कैसे? 
  • 5/6

2 लाख पर 90 हजार की कमाई कैसे? 
पोस्‍ट ऑफिस की स्कीम में कमाई का कैलकुलेशन करें, तो ये बेहद आसान है. टाइम डिपॉजिट में सिर्फ दो लाख रुपये का निवेश कर सिर्फ ब्याज से 90,000 रुपये कमाए जा सकते हैं. इस कैलकुलेटर के हिसाब से समझें, तो Post Office Time Deposit Scheme में पांच साल के लिए 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो फिर 7.5 फीसदी की दर से आपको मिलने वाला कुल फंड 2,89,990 रुपये होगा. इसमें आपको ब्याज से होने वाली कमाई 89,990 रुपये होगी. 

निवेश पर Tax छूट का भी लाभ
  • 6/6

निवेश पर Tax छूट का भी लाभ
Post Office Time Deposit स्कीम में सिंगल अकाउंट या ज्वाइट अकाउंट खुलवा सकते हैं.  न सिर्फ जोरदार रिटर्न मिलता है, बल्कि इसमें निवेश पर आयकर विभाग (Income Tax) एक्ट के सेक्शन 80C के टैक्ट छूट का लाभ भी दिया जाता है. इसमें निवेश से पहले ये जान लेना जरूरी है कि शुरुआती 6 महीनों से पहले जमा राशि को नहीं निकाला जा सकता है. अगर उसके बाद मैच्योरिटी से पहले निकासी की जाती है, तो 1% की पेनाल्टी लगती है. यानी तय मैच्योरिटी तक स्कीम में निवेश जारी रखना फायदेमंद है. 

Advertisement
Advertisement