scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Post Office Best Scheme: सिर्फ ब्याज से ही ₹18 लाख की कमाई, गजब है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम

पोस्ट ऑफिस पीपीएफ स्कीम में गजब फायदे
  • 1/6

पोस्‍ट ऑफिस की ओर से संचालित की जा रहीं सरकारी योजनाएं (Govt Schemes) न सिर्फ सुरक्षित निवेश, बल्कि जोरदार रिटर्न के मामले में भी खासी पॉपुलर हैं. इसमें शामिल पब्लिक प्रॉविडेंट फंड स्कीम (PPF Scheme) के गजब के फायदे हैं. यह लॉन्ग टर्म में शानदार ब्‍याज देने देने वाली योजना है. इसके साथ ही इसमें निवेश पर टैक्‍स बेनिफिट भी मिल जाता है. इस Post Office PPF Scheme में निवेश करके आप सिर्फ ब्याज से ही 18 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं. 

पीपीएफ पर सरकार दे रही इतना ब्याज 
  • 2/6

पीपीएफ पर सरकार दे रही इतना ब्याज 
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में सालाना आधार पर 7.1% का धांसू ब्याज ऑफर किया जाता है और ये टैक्स फ्री (Tax Free) होता है,  साथ ही मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी टैक्स फ्री रहती है. जो PPF में निवेश की पॉपुलैरिटी में अहम रोल निभाता है. अगर आप अपने रिटायरमेंट प्लानिंग के तहत निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो ये सरकारी स्कीम काफी मददगार साबित हो सकती है. इसका मैच्‍योरिटी पीरियड 15 साल होता है और अगर आप लगातार 15 साल तक PPF में निवेश करते हैं और फिर 5 साल का एक्‍सटेंशन भी ले सकते हैं, जिससे आपका फंड और भी बड़ा हो सकता है. 
 

500 रुपये से कर सकते हैं शुरुआत
  • 3/6

500 रुपये से कर सकते हैं शुरुआत
पीपीएफ स्कीम में न्यूनतम 500 रुपये की छोटी सी रकम से भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है. PPF Scheme में एक वित्तीय वर्ष में मैक्सिमम 1.50 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जा सकता है. इस सरकारी योजना में कोई भी निवेश कर सकता है. नाबालिग को निवेश करना हो तो वह अपने पैरेंट की मदद से निवेश कर सकता है. हालांकि, ध्यान रहे कि इसमें जॉइंट अकाउंट खोलने की अनुमति नहीं मिलती है. 

Advertisement
Tax छूट का मिलता है लाभ
  • 4/6

Tax छूट का मिलता है लाभ
PPF Scheme की अन्य खासियत पर गौर करें, तो ये सरकारी स्कीम (Govt Scheme) हाई टैक्‍स ब्रैकेट वाले निवेशकों के लिए भी फायदेमंद है. PPF Investment में 80C के तहत टैक्स कटौती का लाभ भी मिलता है, इसके तहत 1.5 लाख रुपये तक के टैक्स छूट क्लेम किया जा सकता है. यह EEE (छूट-छूट-छूट) दावा करती है, जिसका सीधा मतलब है कि आपके द्वारा स्कीम में किया गया योगदान भी Tax Free है.  

18 लाख ब्याज से कमाई कैसे? 
  • 5/6

18 लाख ब्याज से कमाई कैसे? 
अब बात करते हैं कि कैसे इस पीपीएफ स्कीम में निवेश के जरिए सिर्फ ब्याज से ही 18 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं, तो बता दें कि योजना के तहत तय की गई अधिकतम सालाना रकम यानी 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो 15 साल के लॉकइन पीरियड तक आपके द्वारा किया गया कुल निवेश 22,50,000 रुपये होगा. वहीं इस रकम पर 7.1 फीसदी की ब्याज दर से मिलने वाला इंटरेस्ट को जोड़कर आपका कुल फंड 40,68,209 रुपये हो जाएगा. यानी इस निवेश पर आपको सिर्फ ब्याज से ही 18,18,209 रुपये की कमाई हो जाएगी.

करोड़पति भी बनाती है ये स्कीम
  • 6/6

करोड़पति भी बनाती है ये स्कीम
Post Office PPF Scheme का सिर्फ इतना ही लाभ नहीं है, बल्कि आप अपने निवेश को आगे बढ़ाकर करोड़पति भी बन सकते हैं. इस स्कीम में निवेश पर दो बार एक्सटेंशन लेकर ऐसा कर सकते हैं. इसके लिए आपको मैच्योरिटी के एक साल के भीतर आवेदन देना होता है. अब मान लीजिए आप 1.5 लाख रुपये निवेश को 15 साल पूरा होने के बाद अगले पांच साल के लिए बढ़ाते हैं, तो फिर आपका ब्याज 36.58 लाख और फंड 66.58 लाख रुपये होगा, जबकि एक और पांच साल का एक्सटेंशन लेने यानी 25 साल के बाद आपो मिलने वाला ब्याज 65.58 लाख रुपये, जबकि कुल जमा फंड 1.03 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा, जबकि निवेश की रकम 37.50 लाख रुपये होगी.  

Advertisement
Advertisement