scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

1 शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी, आप भी उठा सकते हैं लाभ!

मारुति सुजुकी
  • 1/6

इन दिनों कंपनियां अपनी तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं. मारुति सुजुकी ने भी अपनी चौथी तिमाही के लिए नतीजों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स ने 5 रुपये फेस वैल्‍यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 140 रुपये के फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. (Photo: Pixabay) 
 

पिछले साल से ज्‍यादा डिविडेंड
  • 2/6

कंपनी के अनुसार, यह डिविडेंड पिछले कारोबारी साल के 135 रुपये प्रति शेयर की तुलना में ज्यादा है. हालांकि, यह प्रस्‍ताव आगामी सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्‍डर्स की मंजूरी के बाद ही जारी किया जाएगा.  (Photo: Pixabay) 
 

रिकॉर्ड डेट तय
  • 3/6

कंपनी ने बताया कि डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान 7 अगस्‍त 2026 तय की गई है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर इस तारीख तक मौजूद होंगे, उन्‍हीं को इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा. अगर इस डेट से पहले शेयर कोई बेच देता है, तो उसे इसका लाभ नहीं मिलेगा. (Photo: Pixabay) 

Advertisement
कब होगा पेमेंट
  • 4/6

डिविडेंड का पेमेंट 9 सितंबर 2026 को किया जाएगा, जबकि कंपनी की एजीएम 31 अगस्‍त 2026 को होगी. यह घोषणा कंपनी के मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंश और शेयर होल्‍डर्स को बेहतर रिटर्न देने की कमिटमेंट को दिखाता है. (Photo: Pixabay) 
 

कंपनी का डिविडेंड इतिहास
  • 5/6

कंपनी ने कई बार डिविडेंड दिया है. इससे पहले कंपनी ने प्रति शेयर 1 अगस्त 2025 को 135 रुपये, 2 अगस्त 2024 को 125 रुपये, 03 अगस्त 2023 को फाइनल डिविडेंड 9 रुपये और 3 अगस्‍त 2022 को 60 रुपये का डिविडेंड दिया है. (Photo: Pixabay) 

डिस्‍क्‍लेमर
  • 6/6

नोट- किसी भी शेयर में खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें. (Photo: Pixabay) 

Advertisement
Advertisement