scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Post Office की 'पैसा डबल' स्कीम, सिर्फ एक बार निवेश, फिर देखें कमाल

पोस्ट ऑफिस की धांसू स्कीम
  • 1/6

सुरक्षित निवेश (Investment) और जोरदार रिटर्न (Return) वाली बचत योजनाओं की बात आती है, तो सबसे पॉपुलर पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सरकारी स्कीम्स नजर आती हैं. इनमें किए गए किसी भी छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है और इस लिहाज से ये जीरो रिस्क स्कीम (Zero Risk Schemes)  भी कही जाती हैं. बच्चे-बुजुर्गों से लेकर महिलाओं तक के लिए तमाम पोस्ट ऑफिर स्कीम्स चलाई जा रही हैं. इनमें एक है मनी डबल स्कीम (Post Office Money Double Scheme), जिसका नाम किसान विकास पत्र योजना है. इसमें सिर्फ 115 महीनों में पैसा डबल की गारंटी मिलती है. 
 

जीरो रिस्क स्कीम है पोस्ट ऑफिस KVP
  • 2/6

जीरो रिस्क स्कीम है पोस्ट ऑफिस KVP
पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. मतलब ये बिल्कुल रिस्क फ्री स्कीम है. पैसा डबल करने वाली Kisan Vikas Patra Scheme में आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है और अपने तमाम बेनेफिट्स के चलते ये पोस्ट ऑफिस की सबसे पॉपुलर स्कीम्स में एक है. जो सुर‍क्षित योजनाओं और बेहतर रिटर्न की तलाश में रहते हैं. इस स्कीम में किया गया निवेश डबल कर सकते हैं और इसमें 9 साल 7 महीने यानी 115 महीने का समय लगता है.

सरकार दे रही 7.5% का तगड़ा ब्याज
  • 3/6

सरकार दे रही 7.5% का तगड़ा ब्याज
पोस्ट ऑफिस मनी डबल स्कीम Kisan Vikas Patra में सरकार की ओर से तगड़ा ब्याज भी ऑफर किया जाता है. ये फिलहाल 7.50 फीसदी है. Post Office KVP Scheme में निवेश पर ये इंटरेस्ट रेट सालाना आधार पर दिया जाता है. जैसा कि बताया इस स्कीम के मेच्योरिटी पीरियड की बात करें, तो ये 115 महीने की है. 

Advertisement
सिर्फ 1000 रुपये से खुलवाएं खाता
  • 4/6

सिर्फ 1000 रुपये से खुलवाएं खाता
पोस्‍ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम (Post Office KVP Scheme) अपने पैसा डबल बेनेफिट के चलते लोकप्रिय है. इस सरकारी योजना (Govt Scheme) के तहत निवेशक न्यूनतम 1000 रुपये से अकाउंट खुलवाकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि अधिकतम निवेश के लिए कोई भी लिमिट सेट नहीं की गई है, यानी जितना चाहे निवेश कर सकते हैं और उसके आधार पर फायदा भी ज्यादा ले सकते हैं. 

मल्टीपल अकाउंट खोलने की सुविधा
  • 5/6

मल्टीपल अकाउंट खोलने की सुविधा
इस सरकारी स्कीम में कोई भी व्यक्ति कितने भी KVP Account ओपन करा सकता है. मतलब इसके लिए कोई लिमिट सेट नहीं की गई है और अगर निवेशक दो अकाउंट रखना चाहता है, तो रख सकता है या फिर इससे अधिक अकाउंट भी खोल सकता है. इसके साथ ही स्कीम के तहत निवेशक सिंगल और डबल दोनों अकाउंट ओपन करा सकते हैं. स्कीम के चलते 10 साल से ज्‍यादा उम्र बच्‍चे के नाम पर भी इस इस किसान विकास पत्र स्कीम में खाता खुलवाया जा सकता है.

ये है 'Money Double' का गणित 
  • 6/6

ये है 'Money Double' का गणित 
Post Office Kisan Vikas Patra स्कीम में पैसा डबल का कैलकुलेशन देखें, तो अगर आप इस स्कीम में 5 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं, तो सरकार की ओर से दिए जा रहे 7.5% के सालाना ब्याज के हिसाब से पहले साल की समाप्ति पर ब्याज 37,500 रुपये होगी. ये रकम अगले साल के लिए अपनी मूल राशि में जुड़कर 5,37,500 रुपये हो जाएगी. यानी दूसरे साल आपको इस रकम पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो 40,312 रुपये होगा और आपका निवेश तीसरे साल 5,77,812 रुपये हो जाएगा. इसी हिसाब से पूरे 9 साल 7 महीने की कैलकुलेशन करेंगे, तो आपकी रकम 10 लाख रुपये होगी यानी सीधे दोगुनी. इसी हिसाब से आप आप अपने निवेश को बढ़ाकर ज्यादा पैसा डबल कर सकते हैं. यानी 6 लाख रुपये लगाकर 12 लाख और 7 लाख रुपये लगाकर 14 लाख पा सकते हैं.

Advertisement
Advertisement