गर्मी के कड़े तेवर और उमस के बीच लोगों के घरों में जमकर एसी-कूलर, पंखे और फ्रिज चले. लेकिन जहां इन इलेक्ट्रिक उपकरणों ने लोगों को राहत दी, तो वहीं उन्हें बढ़े हुए बिजली के बिल की चिंता भी सताई. हालांकि, इस बीच वे परिवार मौज में दिखे, जिन्होंने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) के तहत अपने घरों की छत पर सोलर पैनल इ्ंस्टॉल कराए हैं. इस सरकारी स्कीम का लाभ लेने वाले करीब 19 लाख से ज्यादा घरों का बिजली बिक AC-Cooler, Fridge धड़ल्ले से चलाने के बाद भी बिजली बिल जीरो (Electricity Bill Zero) आया. आइए जानते हैं ऐसा क्या फायदा मिलता है इस योजना में... (Photo: ITG)
2024 में शुरुआत, 50 लाख घर रोशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने फरवरी 2024 में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) को लॉन्च किया था, जो देश के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी सरकारी स्कीम साबित हो रही है. इसके तहत सरकार ने 2027 तक 1 करोड़ घरों पर Solar Panel लगाने का टारगेट सेट किया था और सरकारी आंकड़ों पर गौर करें, तो अगस्त 2026 तक ही देशभर में इस स्कीम से 50 लाख से अधिक घर रोशन हो रहे हैं. (Photo: File/ITG)
300 यूनिट फ्री बिजली, धांसू सब्सिडी
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली स्कीम में मिलने वाले लाभों की बात करें, तो केंद्र सरकार की ओर से इस योजना के तहत 300 यूनिट फ्री बिजली मिलती है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि घर की छत पर सोलर पैनल (Solar Panel) लगवाने पर आने वाले खर्च में 78000 रुपये तक की तगड़ी सब्सिडी भी दी जाती है. Modi Govt Subsidy के अलावा कई राज्य सरकारें अपने यहां इस भारी-भरकम सब्सिडी के अलावा एक्स्ट्रा बेनेफिट भी दे रही हैं. जैसे उत्तर प्रदेश में पीएम सूर्य घर के तहत लगाए गए सोलर पैनल के खर्च पर 30000 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी मिलती है और कुल फायदा 1.08 लाख रुपये का हो जाता है. (Photo: ITG)
19 लाख से ज्यादा घरों का बिल हुआ जीरो
सरकार आंकड़ों को देखें, तो PM Surya Ghar Yojna के लाभार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है और इसका फायदा किस तरह लोगों को मिल रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अब तक सरकार की ओर से उन्हें सीधे 28,024 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की जा चुकी है. वहीं इस मुफ्त बिजली योजना के जरिए लगभग 19 लाख परिवारों का बिजली बिल शून्य (Zero Electricity Bill) आ रहा है, जिससे इन परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हुआ है. यही नहीं FY25 में 12 लाख से अधिक परिवारों ने बचत की गई बिजली सरकार को बेचकर 421 करोड़ रुपये कमाए भी हैं. (Photo: ITG)
25 साल के लिए बिल की टेंशन खत्म
PM Surya Ghar Yojna के तहत आप सिर्फ एक बार निवेश करके 25 साल के लिए बिजली बिल के झंझट से मुक्ति पा सकते हैं यानी 'Zero Electricity Bill' का लाभ उठा सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस सरकारी योजना (Govt Scheme) के तहत घर की छतों पर जो सोलर पैनल इंस्टॉल किए जाते हैं, आमतौर पर उनकी लाइफलाइन करीब 25 साल मानी जाती है. 0-150 यूनिट खपत के लिए 1-2 किलोवाट के सोलर पैनल, 150-300 यूनिट बिजली की खपत के लिए जरूरी 2-3 किलोवाट के सोलर पैनल परफेक्ट होते हैं. (Photo: ITG)
आसानी से कर सकते हैं आवेदन
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन करना बेहद आसान है. इसके लिए वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर जाकर 'अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर' ऑप्शन चुनें. इसके बाद राज्य-बिजली वितरण कंपनी का चयन करके बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालें. नया पेज खुलने पर कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर डालकर लॉगइन करके फॉर्म पर दिशा-निर्देशों के तहत RTS पैनल अप्लाई करना होगा और फिर फीजिबिलिटी अप्रूवल मिलेगा, जिसके बाद DISCOM के साथ रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल इंस्टॉल करा सकेंगे. इंस्टालेशन होने पर आपको प्लांट डीटेल के साथ नेट मीटर के लिए अप्लाई करना होगा. मीटर लगने और DISCOM से जांच के बाद कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी होगा. फिर पोर्टल से बैंक खाता डीटेल और कैंसिल चेक देंगे, जिसमें सरकारी सब्सिडी आएगी. (Photo: pmsuryaGhar.gov.in)