scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Petrol-Diesel, दूध-ब्रेड और सोना... महंगाई बढ़ाने वाला एक हफ्ता, क्या-क्या हुआ महंगा?

देश में लगातार हो रहा महंगाई का अटैक
  • 1/6

देश में बीते सात दिन आम जनता पर भारी पड़े हैं. एक के बाद एक महंगाई का बम फूटा है. रसोई में दूध से लेकर सड़क पर वाहन चलाना तक महंगा हो गया. यानी महंगाई बढ़ाने वाला एक हफ्ता, जी हां पहले सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया गया, तो इसके तुरंत बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गईं, यही नहीं सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा किया गया. बात यहीं नहीं रुकती, दूध कंपनियों ने भी आगे आकर Milk Price Hike का झटका दे दिया और इसके बाद ब्रेड के दाम भी बढ़ गए. आइए जानते हैं इस महंगाई वाला एक हफ्ते में कहां-कहां आपकी जेब कटी? (Photo: ITG)

पहला: सोना इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही महंगा
  • 2/6

पहला: सोना इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही महंगा
एक हफ्ते में सबसे पहला महंगाई का अटैक गोल्ड पर हुआ. सरकार ने विदेशी मुद्रा बचाने के उद्देश्य से Gold Import Duty बढ़ाने का ऐलान कर दिया यानी विदेश से सोने का आयात महंगा कर दिया गया. इसके अगले ही दिन असर देखने को मिला और एमसीएक्स से लेकर घरेलू मार्केट तक में इसकी कीमत बढ़ गई. 12 मई को इसका ऐलान होने के बाद से MCX Gold अब तक 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो चुका है, तो घरेलू मार्केट में भी इस कीमती पीली धातु की कीमत लगभग इतनी ही बढ़ चुकी है. (Photo: File/ITG)

दूसरा: दूध के दाम बढ़े 
  • 3/6

दूसरा: दूध के दाम बढ़े 
कीमती धातुओं पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के अगले दिन 13 मई की शाम को अमूल और मदर डेयरी जैसी बड़ी कंपनियों ने महंगाई का बम फोड़ दिया और देशभर में अपने पैकेज्ड दूध की कीमतें बढ़ाने (Milk Price Hike In India) का ऐलान कर दिया. अमूल और मदर डेयरी का दूध 2 रुपये प्रति लीटर महंगा हुई और नई कीमतें 14 मई से लागू कर दी गईं. कंपनियों ने इस प्राइस हाइक के पीछे बढ़ती लागत का हवाला दिया है. (Photo: ITG)

Advertisement
तीसरा: पेट्रोल-डीजल की दोहरी मार
  • 4/6

तीसरा: पेट्रोल-डीजल की दोहरी मार 
दूध की कीमतों में इजाफे के अगले ही दिन तेल कंपनियों ने करीब चार साल बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया और इनकी कीमतें 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गईं. बात यहीं नहीं थमी 19 मई को एक बार फिर Oil Companies ने झटका दिया और Petrol-Diesel Price करीब 90 पैसे प्रति लीटर फिर बढ़ा दिए. इस दोहरी बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये, जबकि डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है. तो मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये, डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर, वहीं चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये, जबकि डीजल की कीमत 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है. (Photo: ITG)

चौथा: CNG की कीमत बढ़ी 
  • 5/6

चौथा: CNG की कीमत बढ़ी 
न सिर्फ पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े (Petrol-Diesel Price Hike), बल्कि सीएनजी की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई. पहले मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड ने CNG Price Hike करके इसका दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाया, तो इसके बाद दिल्ली में भी इतनी ही बढ़ोतरी का ऐलान आईजीएल ने कर दिया. सीएनजी की कीमत बढ़ने के बाद मुंबई से दिल्ली तक ऑटो-टैक्सी में किराए में बढ़ोतरी की डिमांड तेज हो गई. (Photo: Representational) 

पांचवां: ब्रेड का दाम बढ़ा
  • 6/6

पांचवां: ब्रेड का दाम बढ़ा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होने से आयात पर बढ़ रहे खर्च का एक बड़ा असर मुंबई में ब्रेड की कीमतों में इजाफे के तौर पर देखने को मिला. बढ़ती लागत का इजाफा देते हुए मॉडर्न ब्रेड ने Bread Packet के दाम में सीधे 5 रुपये की बढ़ोतरी कर लोगों का नाश्ता भी महंगा बना दिया. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement