scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

5000 रुपये के पार जा सकता है ये शेयर, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट

5000 के पार जाएगा ये शेयर
  • 1/7

शेयर बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों के मद्देनजर काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. इस बीच, एक डिफेंस सेक्‍टर की कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश हैं और शेयर पर शानदार टारगेट प्राइस दे रहे हैं. ब्रोकरेज का अनुमान है कि यह शेयर 5000 रुपये के लेवल को पार कर सकता है. 

पीएल कैपिटल ने दिया एचएएल पर टारगेट
  • 2/7

PL Capital ने यह टारगेट HAL के शेयरों पर दिया है और कहा है कि जल्‍द ही यह 5423 रुपये के लेवल पर कारोबार करते हुए दिख सकता है. साथ ही ब्रोकरेज ने यह भी कहा है कि आने वाले तिमाहियों में इसपर नजर रखना बेहद जरूरी होगा. क्‍योंकि HAL इस दौरान Tejas Mk1A विमानों की डिलीवरी और आपूर्ति पूरी कर सकता है. 

मंगलवार को शेयरों का हाल
  • 3/7

मंगलवार को HAL का शेयर 4,339.90 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 2.89 लाख करोड़ रुपये रहा. HAL के शेयरों ने 16 मई, 2025 को 5166 रुपये का 52 सप्ताह का रिकॉर्ड हाई लेवल टच किया था. 

Advertisement
अच्छे जोन में है ये स्‍टॉक
  • 4/7

डिफेंस सेक्‍टर के शेयर का RSI 46.5 पर है, जो शेयर में तेजी की संभावना को दिखाता है. 70 से ऊपर का RSI यह संकेत देता है कि शेयर चार्ट पर ओवरबॉट स्थिति में है. एचएएल के शेयर 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 30 दिन, 150 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे हैं, लेकिन 50 दिन और 100 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर हैं. 

शेयरों का प्रदर्शन
  • 5/7

इस शेयर की कीमत में एक साल में 17.50% की तेजी आई है, तीन साल में 181% और पांच साल में 656% की बढ़ोतरी दर्ज की है. पीएल कैपिटल के अनुसार, एचएएल ने क्षमता विस्तार, एयरो-इंजन इंफ्रास्ट्रक्चर और नेक्‍स्‍ट जेनरेशन के रक्षा प्लेटफार्मों की ओर 2030 तक 12,000 करोड़ रुपये के संचयी निवेश की योजना बनाई है. 

 5,423 रुपये का टारगेट
  • 6/7

पीएम कैपिटल ने कहा कि वित्त वर्ष 2027/2028 की कमाई के आधार पर शेयर का वर्तमान पी/ई रेशियो 31.7 गुना/28.3 गुना है. हम मार्च 2028 की कमाई के आधार पर शेयर का पी/ई रेशयो 35 गुना मानते हुए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हैं, जिससे हमारा टारगेट प्राइस 5,423 रुपये (पहले 5,338 रुपये था) तय होता है. 

लॉन्‍गटर्म निवेश के लिए सही है ये स्‍टॉक
  • 7/7

बता दें ब्रोकरेज फर्म भारत की वायु रक्षा की बढ़ती ताकत और आधुनिकीकरण पर एचएएल के लॉन्‍गटर्म निवेश को लेकर आशावादी बने हुए हैं. 

(नोट- यहां बताया गया टारगेट ब्रोकरेज के अपने विचार हैं. aajtak.in इसकी जिम्‍मेदारी नहीं लेता है. किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement