दुनिया में महंगी घड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी घड़ी देखी है, जिसमें भगवान राम, हनुमान जी और अयोध्या के राम मंदिर की झलक हो? लग्जरी घड़ी बनाने वाली कंपनी जैकब एंड कंपनी (Jacob & Co) ने ऐसी ही एक खास घड़ी पेश की है. (Photo: Instagram/@Jacob&Co)
श्री रामचंद्र लिमिटेड एडिशन नाम की इस घड़ी की कीमत करीब 4.25 करोड़ रुपये बताई गई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि पूरी दुनिया में इसके सिर्फ तीन पीस बनाए गए हैं. (Photo: Instagram/@Jacob&Co)
दुनिया में घड़ी के सिर्फ 3 पीस
श्री रामचंद्र लिमिटेड एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी सीमित उपलब्धता है. इसके सिर्फ तीन पीस बनाए गए हैं. यह घड़ी जैकब एंड कंपनी की एस्ट्रोनॉमिया सोलर (Astronomia Solar) डिजाइन पर आधारित है. इसमें धार्मिक प्रतीकों, कीमती सामग्री और जटिल यांत्रिक तकनीक को एक साथ जोड़ा गया है. (Photo: Instagram/@Jacob&Co)
घड़ी की कीमत ₹4.25 करोड़
जैकब एंड कंपनी की यह खास घड़ी भारतीय आध्यात्मिक विरासत से प्रेरित है. इसमें आधुनिक घड़ी निर्माण की बारीक तकनीक के साथ भगवान राम और अयोध्या के राम मंदिर को दर्शाया गया है. करीब 4.25 करोड़ रुपये की कीमत वाली इस घड़ी को कंपनी ने लिमिटेड एडिशन वॉच के तौर पर लॉन्च किया है. (Photo: Instagram/@Jacob&Co)
घड़ी में विराजमान हैं भगवान राम
इस घड़ी में 6 बजे की टाइमिंग पर भगवान राम की बेहद बारीक आकृति बनाई गई है. घड़ी के भीतर मौजूद यह प्रतिमा इसके डिजाइन को खास बनाती है. इसे इस तरह तैयार किया गया है कि समय देखने के साथ ही भगवान राम की छवि भी नजर आती है. (Photo: Instagram/@Jacob&Co)
9 बजे की टाइमिंग पर श्री हनुमान
घड़ी में भगवान राम के साथ हनुमान जी की आकृति भी मौजूद है. इसे 9 बजे की टाइमिंग पर दर्शाया गया है. भगवान राम और हनुमान जी की ये आकृतियां घड़ी के डिजाइन को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान देती हैं. (Photo: Instagram/@Jacob&Co)
घड़ी में है अयोध्या का राम मंदिर
इस घड़ी की एक और खासियत इसमें दिखाई गई राम मंदिर की झलक है. नीले रंग के बेस पर मंडला डिजाइन के साथ मंदिर और धार्मिक आकृतियों को सजाया गया है. पूरा डिजाइन भारतीय परंपरा और आध्यात्मिकता से प्रेरित है. (Photo: Instagram/@Jacob&Co)
घड़ी के अंदर घूमती है पृथ्वी
यह घड़ी सिर्फ समय बताने तक सीमित नहीं है. इसके भीतर नीले रंग की एक छोटी पृथ्वी बनाई गई है, जो अपनी धुरी पर घूमती है. कंपनी के डिजाइन के मुताबिक, पृथ्वी का एक पूरा चक्कर एक मिनट में पूरा होता है. घड़ी के भीतर इस तरह का डायनेमिक स्ट्रक्चर इसे सामान्य लग्जरी घड़ियों से अलग बनाती है. (Photo: Instagram/@Jacob&Co)
60 सेकंड में एक चक्कर लगाता है टूरबिलॉन
घड़ी में 12 बजे की टाइमिंग पर फ्लाइंग टूरबिलॉन दिया गया है. यह भी 60 सेकंड में एक पूरा चक्कर लगाता है. टूरबिलॉन घड़ी की बेहद जटिल यांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा होता है. इसके घूमने की गति और बारीक बनावट इस घड़ी की तकनीकी खासियतों में शामिल हैं. (Photo: Instagram/@Jacob&Co)
सूर्य की तरह चमकता है केसरिया रत्न
इस घड़ी में सूर्य को दर्शाने के लिए केसरिया रंग का जैकब-कट क्यूबिक जिरकोनिया लगाया गया है. वहीं, नारंगी रंग के फायर ओपल डायल पर घंटे और मिनट दिखाए जाते हैं. नीले, केसरिया और नारंगी रंगों का मेल घड़ी को अलग पहचान देता है.(Photo: Instagram/@Jacob&Co)
18 कैरेट रोज गोल्ड से बना है केस
श्री रामचंद्र लिमिटेड एडिशन घड़ी का केस 18 कैरेट रोज गोल्ड से बनाया गया है. इसमें गुंबद के आकार का नीलम क्रिस्टल (Sapphire Crystal) दिया गया है. इसकी ट्रांसपेरेंट बनावट के कारण घड़ी के अंदर मौजूद जटिल मशीनरी को अलग-अलग कोणों से देखा जा सकता है. (Photo: Instagram/@Jacob&Co)