भारत की पहली बुलेट ट्रेन (India's First Bullet Train) आने वाली है या कहें लगभग आ ही गई है. B28 को 508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर (Mumbai-Ahemdabad Bullet Train) के लिए बनाया जा रहा है. रेल मंत्रालय की ओर से अब एक-एक करके पूरी तस्वीर साफ की जा रही है. बुलेट ट्रेन में हाई स्पीड ही नहीं, बल्कि आरामदायक सीटें, वाईफाई, टेम्परेचर रेगुलेटर, LCD डिस्प्ले समेत तमाम सुविधाएं मिलेंगी. (Photo: AI Generated)
अगले साल दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन
इंडियन रेलवे और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से पहले ही कई बार बता दिया गया है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन अगले साल चलने लगेगी. रेलवे की योजना मई-जून 2027 में इसे हाई स्पीड ट्रैक पर दौड़ने लगेगी. अगस्त 2027 तक कमर्शियल सेवाएं शुरू करने का लक्ष्य है. रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से बताया गया है कि 508 किलोमीटर के मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर के पूरा खुलने से पहले 97 km लंबे सूरत-वापी सेक्शन पर पहली बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी. (Photo: ITG)
ट्रेन लगभग तैयार, इस स्पीड से चलेगी
भारत की पहली देश में बनी बुलेट ट्रेन B28 (भारत में बनी बुलेट ट्रेनसेट), मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए BEML की बेंगलुरु फैसिलिटी में बन रही है और लगभग तैयार है. इसके वीडियो रेल मंत्री समेत मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे ने दिखाए हैं. इस बुलेट ट्रेनसेट की डिजाइन/टेस्ट स्पीड 280 kmph है, जबकि इसकी प्लान्ड ऑपरेशनल स्पीड 249 kmph है. अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित BEML की ADITYA मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में ट्रेन की प्रोग्रेस का रिव्यू किया था, जहां ट्रेन सेट बनाया जा रहा है. (Photo: Reuters)
8 कोच, सफर करेंगे इतने यात्री
पहली बुलेट ट्रेन B28 लगभग 202 मीटर लंबी होगी और ये 8 कोच के साथ हाई स्पीड ट्रेन ट्रैक पर भागती हुई दिखाई देगी. इसमें चार मोटर कार और चार ट्रेलर कार हैं. बुलेट ट्रेन में लगभग 557 यात्री बैठ कर सफर कर सकेंगे, इसमें दिव्यांगजन या कम चलने-फिरने में असमर्थ (PRM) यात्रियों के लिए अलग से स्पेस बनाया जा रहा है. ट्रेन में 3×2 सीटिंग लेआउट वाले 7 स्टैंडर्ड-क्लास कोच और 2×2 सीटिंग लेआउट वाला एक एग्जीक्यूटिव-क्लास कोच होगा. (Photo: ITG)
यात्रियों को मिलेंगे ये खास सुविधाएं
Bullet Train में सफर करने वाले यात्रियों को रेल के केबिन का टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी रेगुलेट करने के लिए एक मॉडर्न HVAC सिस्टम, इसके साथ ही स्मूद राइड के लिए नॉइज कंट्रोल यूनिट की सुविधा दी जाएगी. यात्रियों को अंग्रेजी, हिंदी और स्थानीय भाषाओं में LCD इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, ऑटोमेटेड अनाउंसमेंट और प्रीलोडेड एंटरटेनमेंट कंटेंट के साथ Wi-Fi-बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा. (Photo: Reuters)
ये कमाल के फीचर्स भी बुलेट ट्रेन में
अन्य फीचर्स की बात करें, तो बुलेट ट्रेन में एर्गोनॉमिक सीटिंग, चौड़ी खिड़कियां, LED लाइटिंग, ओवरहेड लगेज रैक, चार्जिंग पॉइंट और बायो-डाइजेस्टर टॉयलेट शामिल हैं. पैसेंजर केबिन और वेस्टिब्यूल में इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट लगाए जाएंगे. डिजाइन में लेवल बोर्डिंग, वापस खींचे जा सकने वाले फ़ुटस्टेप्स, व्हीलचेयर-फ़्रेंडली दरवाजे और ब्रेल वाले साइनेज के जरिए एक्सेसिबिलिटी को शामिल किया गया है. ट्रेन के हर सिरे पर एक ड्राइवर कैब होगी, जिसमें इंटेलिजेंट ऑन-बोर्ड कंट्रोल सिस्टम होगा, जबकि इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम से यात्री जरूरत पड़ने पर स्टाफ से संपर्क कर सकेंगे. (Photo: Reuters)