भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी बैठक के नतीजों का बुधवार को ऐलान हुआ. इनकी जानकारी देते हुए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा रेपो रेट में इजाफे (Repo Rate Hike) की घोषणा की. केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में 25 बीपीएस की बढ़ोतरी की है. एक ओर जहां लोन लेने वालों को झटका लगा है, तो वहीं FD कराने वालों के लिए ये राहत भरी खबर है. आरबीआई के रेट हाइक के तुरंत बाद ही एक बड़ी फाइनेंस कंपनी ने अपने ग्राहकों को गुड न्यूज दे दी है और अपने यहां फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ा दिया है. (Photo: ITG)
बजाज फाइनेंस ने बढ़ाया FD पर ब्याज
रेपो रेट बढ़ाने के ऐलान के बाद बजाज फाइनेंस की ओर से FD Rate Hike की घोषणा की गई. फाइनेंस कंपनी ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी कर दी है. इसके बाद अब वरिष्ठ नागरिक को निवेश पर 8% से ज्यादा ब्याज मिलेगा. (Photo: ITG)
नई दरें बुधवार से ही लागू
बजाज फाइनेंस ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट दरों (Bajaj Finance FD Rates) में 15-40 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है. नई दरें 7 अक्टूबर से 12 से 60 महीने की अवधि के लिए लागू होंगी. कंपनी नियमित जमाकर्ताओं को नए जमा पर अब 7.75% तक ब्याज ऑफर कर रही है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.15% तक का धांसू ब्याज मिल रहा है. (Photo: ITG)
नई FD या रिन्यूएबल दोनों पर लागू
FD Rate Hike बजाज फाइनेंस में नए एफडी जमा के साथ ही रिन्यूएबल पर भी लागू है, जिसमें सबसे अधिक बढ़ोतरी लंबी अवधि के लिए कराई गई एफडी पर की गई है. 31-60 महीने के जमा पर ब्याज दर 35 BPS बढ़कर 7.40% से 7.75%, जबकि इस अवधि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली ब्याज दर 40 BPS बढ़कर 7.75% से 8.15% हो गई है. (Photo: ITG)
इन टैन्योर के लिए भी रेट बढ़ा
न सिर्फ 31-60 महीने की एफडी पर, बल्कि बजाज फाइनेंस ने 12-17 महीने की अवधि के लिए एफडी पर नियमित जमाकर्ताओं को अब 6.80% का ब्याज देने का ऐलान किया है, जो पहले 6.60% था. 18-30 महीने की अवधि के लिए ब्याज दर 6.85% से बढ़ाकर अब 7% कर दी गई है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए 12-17 महीनों की ब्याज दर 7.20% और 18-30 महीनों की ब्याज दर 7.40% हो गई है. (Photo: GettyImage)
रिन्यू कराने पर भी ज्यादा फायदा
बजाज फाइनेंस ने मैच्योर हो रही एफडी को रिन्यू कराने वाले ग्राहकों के लिए भी ऐलान किया है. उन्हें 0.10% का अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा. इससे नियमित जमा राशि को रिन्यूएबल करने की अधिकतम दर 7.85% हो गई है. वहीं बात सीनियर सिटीजंस की करें, तो उन्हें 8.25% तक ब्याज ऑफर हो रहा है. (Photo: ITG)
कंपनी ने खुद बताया कहां ज्यादा फायदा?
Bajaj Finance की ओर से एफडी रेट हाइक का ऐलान करते हुए बताया गया कि संशोधित नई ब्याज दरें खासतौर से लॉन्ग टर्म निवेश पर अधिक रिटर्न देने के लिए निर्धारित की गई हैं. कंपनी के अनुसार, CRISIL और ICRA द्वारा निवेशित निवेशों को AAA/स्टेबल रेटिंग प्राप्त है. ग्राहक बजाज फाइनेंस की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के साथ ही ब्रांच विजिट के जरिए एफडी कर सकते हैं. इसके लिए न्यूनतम निवेश 15,000 रुपये है, जबकि अधिकतम लिमिट 3 करोड़ रुपये है. (Photo: ITG)
(नोट: किसी भी तरह के निवेश से पहले कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ की जांच के साथ एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)