scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Auto Sweep Service: कोई बताएगा नहीं... बैंक में जाकर कहें सिर्फ ये बात, फिर खाते पर मिलेगा 3 गुना ब्याज!

बैंक ऑटो स्वीप सर्विस के गजब फायदे
  • 1/6

क्या आप भी अपने सेविंग अकाउंट में ज्यादा पैसे रखते हैं और ये सोचकर खुश हो जाते हैं कि इनपर छोटा ही सही, लेकिन ब्याज मिलता रहता है. तो फिर ये खबर आपके लिए खास है, क्योंकि आप सेविंग (Saving Account) या करंट अकाउंट (Current Account) में जमा रकम पर भी बैंक एफडी की तरह जोरदार ब्याज पा सकते हैं. आपको कुछ ज्यादा नहीं करना है, बल्कि सिर्फ अपने बैंक में जाकर ऑटो स्वीप सर्विस (Auto Sweep Service) को इनेबल कराना है. हर बैंक अपने ग्राहकों को ये सुविधा देती है, लेकिन आमतौर पर इसके बारे में तमाम लोगों को जानकारी तक नहीं होती और बैंक कर्मी भी नहीं बताते हैं. 

ऐसे काम करती है ऑटो स्वीप सर्विस
  • 2/6

ऐसे काम करती है ऑटो स्वीप सर्विस
Auto Sweep सर्विस की बात करें, तो ये बैंकों द्वारा दी जाने वाली वो सुविधा है, जो ग्राहकों को खाते में सरप्लस फंड होने पर ज्यादा ब्याज पाने का मौका देती है. अगर इसे इनेबल कराया जाता है, तो फिर आपके सेविंग अकाउंट में जमा राशि की एक लिमिट सेट कर दी जाती है और डिपॉजिट उससे ज्यादा होने यानी सरप्लस फंड होने की स्थिति में ऑटोमेटिकली वो अमाउंट फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) में ट्रांसफर कर दिया जाता है. ऐसे में आपको सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज के बजाय बैंक एफडी पर मिलने वाले इंटरेस्ट रेट का फायदा मिलने लगता है. 

एक्स्ट्रा अमाउंट पर FD का ब्याज
  • 3/6

एक्स्ट्रा अमाउंट पर FD का ब्याज
बैंकों में मिलने वाली इस ऑटो स्वीप सर्विस को आसान भाषा में उदाहरण के जरिए समझें, तो मान लीजिए आपने अपने खाते में ये सर्विस इनेबल कराके 20,000 रुपये की लिमिट तय की है. वहीं आपके अकाउंट में जमा राशि 70,000 रुपये हो जाती है, तो फिर तय की गई लिमिट 20 हजार रुपये से ऊपर का 50,000 रुपये का एडिशनल अमाउंट एफडी में बदल जाएगा. इस रकम पर ब्याज भी संबंधित बैंक में तय किए गए फिस्क्ड डिपॉजिट ब्याज (FD Interest Rate) के हिसाब से मिलेगा. वहीं 20,000 रुपये के जमा पर सेविंग अकाउंट पर तय ब्याज ही मिलता रहेगा मिलेगा.

Advertisement
ज्यादा सेविंग, ज्यादा फायदा 
  • 4/6

ज्यादा सेविंग, ज्यादा फायदा 
Bank Auto Sweep Service का एक बड़ा और खास फायदा ये भी है कि बैंक खाते में जमा राशि पर एफडी के बराबर ब्याज मिलने से अकाउंट होल्डर ज्यादा सेविंग करने के लिए प्रेरित होते हैं. नियमित सेविंग में इजाफा होने के साथ ही आप अपने खर्चों को ट्रैक करते हुए बजट सेट कर सकते हैं. ऑटो स्वीप सर्विस का एक और फायदा ये है कि इसमें मैन्युअली एफडी में रकम ट्रांसफर करने के झंझट से भी छुटकारा मिल जाता है, क्योंकि ये एक ऑटोमैटिक प्रोसेस है.

बचत खाते की तरह करें इस्तेमाल 
  • 5/6

बचत खाते की तरह करें इस्तेमाल 
आमतौर पर बैंक अकाउंट में सेविंग्स पर औसत 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है और ये एफडी की तरह ही अलग-अलग बैंकों में अलग होता है. वहीं Bank FD Interest Rate की बात करें, तो एफडी पर ब्याज दर औसत 6 से 7 फीसदी तक होती है. यानी अगर ऑटो स्वीप सर्विट एक्टिव कराई जाती है, तो फिर सेविंग या करंट खाते में जमा पर भी 3 गुना ज्यादा ब्याज पाया जा सकता है. 

जब चाहें, निकाल सकते हैं पैसे
  • 6/6

जब चाहें, निकाल सकते हैं पैसे
जहां इस सर्विस के जरिए बैंक जमा ऑटोमैटिकली सीधे एफडी में कन्वर्ट हो जाता है, तो वहीं इसे एफडी में गई हुई रकम को आप सेविंग अकाउंट की तरह ही यूज भी कर सकते हैं, मतलब FD में कन्वर्ट होने वाले एक्स्ट्रा अमाउंट को आप जब चाहें आसानी से निकाल सकते हैं, जबकि फिक्स्ड डिपॉजिट पर मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले निकासी नहीं कर सकते हैं.

Advertisement
Advertisement