scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Best FD Interest: 501 दिन की FD... 8.50% का धांसू ब्याज, 5 लाख के निवेश पर कितना बनेगा पैसा?

एफडी में निवेश पर जोरदार रिटर्न
  • 1/6

निवेश के बेहतरीन विकल्पों की बात होती है, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD Scheme) बीते कुछ समय में खासा पॉपुलर हुआ है. सरकारी हों या फिर प्राइवेट बैंक, अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग टैन्योरी की स्पेशल एफडी स्कीम ऑफर कर रहे हैं और इन पर ब्याज भी धांसू दे रहे हैं. एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों की लिस्ट देखें, तो सबसे ऊपर स्मॉल फाइनेंस बैंक रहते हैं और यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) को 501 Day's Special FD पर 8.50% तक का जोरदार ब्याज दे रहा है. (Photo: GettyImage)

वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा फायदा 
  • 2/6

वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा फायदा 
FD Schemes न सिर्फ आम निवेशकों के लिए बल्कि खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं. सुरक्षित निवेश के साथ इनपर मिलने वाले सामान्य नागरिकों से ज्यादा ब्याज के चलते ये पॉपुलर हैं. इनकी पॉपुलैरिटी में सबसे अहम बात ये है कि एफडी निवेश (FD Investment) बाजार से जुड़े निवेशों में होने वाले जोखिमों और रिटर्न में उतार-चढ़ाव से दूर स्थिर व अनुमानित रिटर्न देता है. (Photo: ITG)

यूनिटी बैंक में मिल रहा तगड़ा ब्याज
  • 3/6

यूनिटी बैंक में मिल रहा तगड़ा ब्याज
Unity Small Finance Bank FD रेट्स पर नजर डालें, तो जुलाई के मध्य में इन्हें अपडेट किया गया था. इसके बाद 501 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर बैंक सामान्य ग्राहकों को 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है, जबकि अगर सीनियर सिटीजन इस टैन्योर की फिक्स्ड डिपॉजिट करता है, तो उसे सामान्य ग्राहकों से 50 बेसिस पॉइंट ज्यादा यानी 8.50% का ब्याज मिलता है. बैंक की ओर से इस टैन्योर के निवेश पर सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है. बता दें कि यह ब्याज दर 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर है. (Photo: ITG)

Advertisement
₹5 लाख रुपये लगाने पर कितना फायदा? 
  • 4/6

₹5 लाख रुपये लगाने पर कितना फायदा? 
अब इस 501 Day's Special FD Scheme में निवेश और फायदे का गणित समझें, तो अगर कोई कोई वरिष्ठ नागरिक इस में 5,00,000 का निवेश करता है, तो 8.50% के हिसाब से उसके मिलने वाला सिर्फ ब्याज ही करीब 59 हजार रुपये के आसपास होगा और कुल फंड बढ़कर 5,59,000 रुपये हो जाएगा. हालांकि, अगर एक फाइनेंशियल ईयर में ब्याज से होने वाली इनकम वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 से ज्यादा होती है, तो बैंक TDS कटौती भी कर सकते हैं. (Photo: ITG)

सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, यहां भी रखें ध्यान
  • 5/6

सिर्फ ब्याज दर ही नहीं, यहां भी रखें ध्यान
भले ही तमाम स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने यहां एफडी कराने पर सीनियर सिटीजंस को अलग-अलग बैंक जोरदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं, लेकिन निवेश करते समय सिर्फ FD Interest Rates पर ध्यान देना और इसके आधार पर ही निवेश शुरू करना सही नहीं है. वरिष्ठ नागरिकों को इसके साथ ही बैंक की फाइनेंशियल हेल्थ, टैन्योर, समय पूर्व निकासी की शर्तें समेत अन्य पहलुओं की भी अच्छी तरह से जांच परख कर लेनी चाहिए. (Photo: GettyImage)

स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश कितना सुरक्षित?
  • 6/6

स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश कितना सुरक्षित?
Small Finance Banks का रेग्युलेशन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा किया जाता है. इसके सात ही डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) द्वारा लागू इंश्योरेंस इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत प्रति जमाकर्ता प्रति बैंक 5 लाख रुपये तक की सीमा में कवर दिया जाता है, जो योजना के नियमों के अंतर्गत आता है. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement